spot_img

बेनीपट्टी सिविल कोर्ट में 13 अगस्त को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष चौरसिया की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सभी बैंक शाखाओं, बिजली विभाग, बीएसएनएल के अधिकारी व अन्य शामिल हुए।

- Advertisement -

बैठक में मौजूद दंडाधिकारी सह विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चौरसिया ने सभी अधिकारियों से लोक अदालत की कार्यवाही में शामिल किए जानेवाले लंबित मामलों की जानकारी ली और समीक्षा की तथा कई अहम दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

- Advertisement -

लोक अदालत में आपसी सुलहनामे के आधार पर सरल और सुलभ तरीके से मामलों का निष्पादन हो जाता है, इसीलिये अधिक से अधिक लंबित मामलों को शामिल कराने पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी बल देने का काम करें। प्राधिकार के निर्देश के आलोक में पूर्व में ही अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विधि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर विधि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से आमजनों को भी अवगत कराया जा चुका है़।

- Advertisement -

एसीजेएम ने कहा कि लोक अदालत से आपसी समझौते के आधार पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन सहजता से हो जाता है़। जिसके फलस्वरूप विभिन्न न्यायालयों में चल रहे विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों की संख्या में कमी आती है़ और सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है़।

बैठक में एसडीजेएम सह सचिव रंजीत कुमार सोनू, बीएसएनएल बेनीपट्टी, एसबीआई बेनीपट्टी व अरेर, एनबीपीडीसीएल बेनीपट्टी, पीएनबी बेनीपट्टी, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक बेनीपट्टी के प्रतिनिधि और मो. सलमान सहित अन्य पदाधिकारी व न्यायिक कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews