मुख्य बातें
अपराधियों के पास से दो लोडेड पिस्टल ,पांच जिंदा कारतूस , 9 मोबाइल व दो बाइक जब्त
प्रेसवार्ता में जयनगर एसडीपीओ ने किया खुलासा
फोटो: गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में प्रेस को जानकारी देते एसडीपीओ विप्लव कुमार व अन्य
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पुलिस ने जमीन कारोबारी सह कमलारोड निवासी घनश्याम राउत के घर व ऑफिस में लूट व डकैती कांड की योजना बनाकर पहुंचे सात अपराधियों को दो लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस, 9 मोबाइल व दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।






इस बात का खुलासा जयनगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने की। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आधे दर्जन से अधिक अपराधियों के द्वारा जयहिंद टॉकीज खरीद व बिक्री से जुड़े कारोबारी से रंगदारी व उसके घर डकैती को लेकर कुछ अपराधी जयनगर में कैम्प कर रहे हैं।
इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में जयनगर थाना सहित आसपास के थानाध्यक्षों को मिलाकर स्पेशल टीम का गठन किया। सूचना पर विशेष टास्क फोर्स के तहत बस स्टैंड पर छापेमारी की गयी जहां से छह अपराधी गिरफ्तार किये गये। तथा एक भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अपराधियों में दिनेश कुमार , गुरुदेव कुमार उर्फ नितेश कुमार, प्रेम कुमार, सुमन कुमार, प्रमोद कुमार और मनोज कुमार सहित कुल सात अपराधी शामिल हैं।अपराधियों में खजौली थाना क्षेत्र के नरार छपराढ़ी के दिनेश कुमार यादव तथा गुरूदेव कुमार उर्फ नीतीश कुमार के कमर से एक – एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जिसमें एक लोडेड तथा दूसरा खाली था।
वहीं 5 कारतूस, दो मेगजीन, दो बाइक तथा 9 मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त मोबाइल के सीडीआर की जांच की जाएगी। गिरफ्तार दिनेश पर दरभंगा स्वर्णकार लूटकांड समेत आधे दर्जन से अधिक डकैती के मामले में आरोपित है। वहीं गुरूदेव राजनगर हत्याकांड समेत आधा दर्जन अपराधिक मामलों में आरोपित है।
अन्य कुल सात अपराधियों में जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी पिपराटोल निवासी मनोज कुमार यादव तथा प्रमोद कुमार यादव है।जो लदनियां शराब मामले में वांछित है। इसी तरह खजौली एकडारा महुआ निवासी प्रेम कुमार उर्फ रविनाथ यादव,छपराढ़ी निवासी अमरजीत कुमार, कमलावाड़ी निवासी सुमन कुमार यादव है। डीएसपी ने बताया कि एक अपराधी संजय साह उर्फ संजय सिंघानिया मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौके पर प्रभारी थानेदार बीडी राम, एसआई सुप्रिया कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।








