spot_img

IB का अलर्ट… दरभंगा, सीतामढ़ी समेत बिहार के आठ जिले उन्मादियों की जद में! दरभंगा से Sanjay Kumar Roy की Exclusive Report

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के 8 जिलेे असामाजिक तत्वों के रडार पर है। इन जिलों में भारी उन्मादी उपद्रव की आशंका है। इसको लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो अलर्ट मोड में है। ब्यूरो ने सभी डीएम और एसपी को सतर्क रहने को कहा है।

- Advertisement -

इस बाबत राज्य सरकार को पत्र भेजकर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अलर्ट रहने को कहा है। शंका जताई जा रही है किसी भी दिन खासकर सप्ताह के खास एक वर्ग के दिन उत्तर बिहार के आठ जिलों में भारी विरोध-प्रदर्शन किया जा सकता है। ऐसे में, सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

सूत्रों का कहना है कि कन्हैया मामले को लेकर पाकिस्तान के isis संगठन ने इसे अपने डिजिटल साइट पर फोटो पोस्ट किया था। इस कारण कई संगठन ऐसे हैं जो गलत दिशा में युवाओं को भड़काने के डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं गुमराह भी कर रहें हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाली खबर: दरभंगा DMCH में 10 किलो का ट्यूमर निकाला, महिला की जान बची!

दरअसल बिहार में हाल ही में आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद पुलिस लगातार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आगाह किया है कि आने वाले सप्ताह के एक खास दिन के बाद उत्तरी बिहार के आठ जिलों में भारी विरोध-प्रदर्शन हो सकता है।

इस इनपुट को इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बिहार पुलिस को भेजा है। साथ ही सुझाव दिया है कि वह इन सब चीजों को देखते हुए सतर्क रहे। ताकि किसी भी जिले में कानून व्यवस्था न बिगड़े। आईबी ने बिहार पुलिस को जिन आठ जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें दरभंगा, पूर्वी चंपारण, अररिया, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और किशनगंज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती नदी निगल गई 16 साल के अहमद को? सरवर सेतु पर दोस्तों के साथ घूमने गया... पुल से गिरा और?

जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से बिहार पुलिस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसे में बिहार के उत्तरी जिलों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन होने की संभावना है। इसी के तहत बिहार पुलिस ने भी अपनी तरफ से संबंधित जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा है। दरअसल, इस संबंध में गिरफ्तार संदिग्‍धों से पूछताछ में कई जिलों में पीएफआई द्वारा कैंप लगाने की बात सामने आ चुकी है।

फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद छानबीन में कई चौंकाने वाले तथ्‍य सामने आ रहे हैं। पुलिस ने भंडाफोड़ के बाद जानकारी साझा की थी कि इस ठिकाने से ‘मिशन 2047’ के लिए साजिश रची जा रही थी, जिसका उद्देश्य साल 2047 तक देश को इस्लामिक राष्ट्र घोषित कराने की तैयारी थी। पुलिस ने यह भी बताया था कि पीएफआई अपने मॉड्यूल के तहत बिहार को 2 चरणों में प्रभावित करने की साजिश पर काम कर रहा था।

पहले चरण में उसका उद्देश्य बिहार के दूर-दराज के इलाकों में स्थित मस्जिदों के जरिये अपना एजेंडा अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाया जाए। दूसरा चरण यह जिसमें अलग-अलग राज्यों के युवाओं को मार्शल आर्ट के नाम पर हथियारों की ट्रेनिंग देकर अपने मकसद को पूरा किया जा सके। मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद पीएफआई की साज‍िशों का पता चलने से केंद्रीय एजेंसियों के साथ ही बिहार पुलिस भी सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़ें:  हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच को बड़ा आश्वासन

साथ ही, यह चिन्हित कर रही है कि कौन-कौन ऐसे युवक हो सकते हैं जो उपद्रव मचा सकते हैं। सूत्रों का कहना कि सभी जिले के डीएम और एसपी इसे लेकर काम करना भी शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित करने के लिए एक टीम बना चुकी है। उपद्रवियों की सूची गुप्त रूप से तैयार कर यह टीम डीएम और एसपी को सौंपेगी ताकि किसी प्रकार की बात होती है तो इनपर समय रहते कारवाई की जा सकती है।

पुलिस का मानना है कि हो रही डिजिटल दुनियां में कई तरह के फर्जी पोस्ट भी नवयुवकों को भेजकर गुमराह किया जा सकता है जिसपर केंद्रीय एजेंसियों के अलावे बिहार पुलिस की नजर भी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच...

Nitin Naveen Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हैदराबाद में मिथिला सामाजिक मंच ने भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मैथिलों के बीच संस्कृति और एकता मजबूत करन#NitinNaveen,#MithilaCulture,#HyderabadNews

सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

India vs England T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय हो गया है। तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में बारिश क#INDvsENG,#VaibhavSuryavanshi,#CricketNews

बिहार का बड़ा दांव! Bihar IT Industry टेक हब बनने की तैयारी में जुटा राज्य, कंपनियों से की ये अपील |वैश्विक कंपनियों के साथ...

Bihar IT Industry: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में 'बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026' का आयोजन कर राज्य को तकनीकी निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharITIndustry,#BiharTechInvestment,#BengaluruMeet

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब – कहां लगेगा Job Camp

Bihar Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बंपर नौकरी का ऐलान! 10 जुलाई को लगने वाले 'बिहार जॉब कैम्प' में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती होगी, जहां 22,500 रुप#BiharJobCamp,#DarbhangaNews,#RojgarMela