spot_img

अनियंत्रित हाइवा लाइन होटल में घुसा, तीन लोगों की मौत, एक दर्जन जख्मी

spot_img
- Advertisement -

वैशाली में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। महुआ-ताजपुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को रौंंदते हुए बेकाबू हाइवा एक लाइन होटल में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पातेपुर पीएचसी प्रभारी मेडिकल टीम के साथ पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। इधर घटना के बाद लोगों ने हाइवा चालक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों का कोपभाजन बनना पड़ा। फिलहाल लोगों ने सड़क जाम कर रखा है।

- Advertisement -

बुधवार दोपहर करीब दो बजे पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग पर बहुआरा चौक के पास ताजपुर की ओर से आ रहा एक हाईवा बेकाबू होकर चौक स्थित चार-पांच दुकानों को रौंदते हुए एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में सड़क से गुजर रही एक ई रिक्शा भी चपेट में आ गई।

- Advertisement -

ई रिक्शा चालक पातेपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी मो क्यूम अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र मो मुबारक समेत ई-रिक्शा पर सवार एक महिला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के लस्कारा गांव निवासी मनीष चौधरी की पत्नी जगमाया देवी और लाइन होटल में बैठे बहुआरा गांव निवासी देवेंद्र सहनी के 17 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार की मौत हो गई। डेढ़ दर्जन लोग घायल हो हो गए। इसके बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rural Road News: बिहार के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा बड़ा फायदा! CM चौधरी का सड़क विकास पर ‘बड़ा फैसला’, पढ़िए – मजबूत नींव!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, रखरखाव और चौड़ीकरण पर जोर दिय#PatnaNews,#BiharInfrastructure,#SamratChaudhary

Bhagalpur -Naugachia Crime News: नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या: रंगदारी न देने पर युवक की नृशंस हत्या, भूना!

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने रंगदारी न देने पर तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच म#NaugachiaCrime,#BhagalpurNews,#MurderMystery

Darbhanga Crime News: दरभंगा में कोर्ट का बड़ा फैसला: लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द, जानें क्यों!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने पिस्तौल दिखाकर लूट, नाबालिग के अपहरण और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब इन सभी को पटना हाDarbhangaNews,BiharCrime,CourtDecision

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews