spot_img

बस पर सवार राजद के करण-अर्जुन, तेजप्रताप बने थे तेजस्वी के सारथी…महंगाई-बेरोजगारी पर दोनों ने मिलकर उतारी सरकार की नजर…पटना में RJD का रोड शो

spot_img
- Advertisement -

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी बिहार में मार्च निकाल रहा है। आज पटना समेत पूरे बिहार में महंगाई, ईडी-सीबीआई रेड के खिलाफ RJD महागठबंधन के मार्च में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक रोड शो भी किया। इसमें वो केंद्र सरकार का विरोध करते नजर आएं। आरजेडी के इस मार्च को लेकर पटना में पूरी तैयारियां की गई थी। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

राजद ने भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर रविवार को पटना सहित पूरे राज्य में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च में राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के साथ बड़ी संख्या में राजद विधायक, सांसद और नेता शामिल हुए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सनसनीखेज मामला: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में 2 गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

महागठबंधन के मार्च का आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नेतृत्व किया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने महंगाई हटाओ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ देर बस भी चलाई और तेजस्वी उनके साथ बैठे हुए नजर आए।

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वे (भाजपा सरकार) संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। बिहार के किसान बाढ़ और सूखे से तंग आ चुके हैं। इसी कारण जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज को उठाने के लिए राजद ने आज प्रतिरोध मार्च निकाला है। इसमें न सिर्फ राजद बल्कि महागठबंधन में शामिल सभी दल के नेता विरोध जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार: छात्रों पर बर्बरता, तेज प्रताप की गिरफ्तारी... शत्रुघ्न सिन्हा का सवाल- क्या ये राजनीतिक बदला है?

उन्होंने कहा कि पटना सहित पूरे राज्य में प्रतिरोध मार्च में लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन भी समर्थन में उतरे हैं। प्रतिरोध मार्च में शामिल नेताओं ने ‘नरेन्द्र मोदी शर्म करो, शर्म नहीं तो डूब मरो’, रोको महंगाई-बांधों दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम, जो सरकार महंगाई न रोके, वो सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है जैसे नारे लगाते और महंगाई-बेरोजगारी के विरोध में पोस्टर लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया।बस पर सवार राजद के करण-अर्जुन, तेजप्रताप बने थे तेजस्वी के सारथी...महंगाई-बेरोजगारी पर दोनों ने मिलकर उतारी सरकार की नजर...पटना में RJD का रोड शोप्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर प्रतिरोध मार्च में महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया। राजद ने बस पर देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कई नारे लिखे जिसमें ‘बेरोजगारी के अभिशाप से नई लड़ाई लड़ने को आओ चलो साथ चलें नया बिहार गढने को’ जैसे नारे रहे। राजद ने प्रतिरोध मार्च को वृहद रूप देने के लिए एक विशेष बस भी सड़क पर उतारी गई। इस दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव बस पर सवार होकर प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते रहे।

मार्च के दौरान RJD नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। उन्होंने आगे कहा, “जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं। तमाम ऐसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच आए हैं, लोगों का समर्थन मिल रहा है।”

राबड़ी देवी ने कहा, “देश की जनता महंगाई से परेशान है। इसके विरोध में बिहार के कई शहरों में कांग्रेस और RJD कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिरोध मार्च निकालने के लिए जिस बस का इस्तेमाल किया जा रहा है उसे पूरी तरह हरे रंग के पोस्टर से रंग दिया गया है। इस अभियान से महागठबंधन के कई नेता जुड़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:  Patna Park Development पटना को मिलेंगे 3 नए पार्क: 4.76 करोड़ से बदल जाएगी शहर की रौनक!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 घायल; LG मनोज सिन्हा ने तुरंत संभाला मोर्चा!

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा की बस खाई में गिरने से 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घा#AmarnathYatra,#GanderbalBusAccident,#ManojSinha

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate