spot_img

बिहार में लव-जेहाद, सत्यम नाम से उमर अली ने रचा ली विधवा से शादी…फिर मिला धोखा

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में लव जेहाद हुआ है। गलत नाम बताकर विधवा महिला से शादी की। उसके साथ शारीरिक सम्बंध भी बनाया। लेकिन, जब महिला को उसका सच पता लगा तो उसने उसे छोड़ दिया और केस करने की चेतावनी दे दी।
अब आरोपित ने महिला के बच्चे को अगवा कर लिया है। उसे वीडियो कॉल कर लगातार धमकी भी दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।

- Advertisement -

युवक औराई का है। वहीं, पीड़िता का मायका सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना अंतर्गत एक गांव में है। फिलहाल वह रुनीसैदपुर में रहती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत रुनीसैदपुर पुलिस से की है। आरोपी मो. उमर अली औराई के रामपुर पंचायत का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी भी की। लेकिन, वह फरार मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता

पति की मौत के बाद हुआ था प्रेम, फिर मिला धोखा
पीड़िता ने बताया कि पति की मौत कुछ महीने पहले सड़क हादसे में हो गयी। उसे एक बच्चा भी पहली शादी से हुआ था। वह अकेली गुजर बसर करने लगी। इसी बीच आरोपी से उसकी जान पहचान हो गयी। वह फाइनेंस का काम करता था। दोनों में लव अफेयर हुआ। आरोपी ने उसे अपना नाम सत्यम बताया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

पीड़िता ने कहा कि वह एक वकील से मिला था। फिर एक कागज में हमसे साइन करवा लिया। बोला कि कोर्ट मैरेज किए हैं। इसी वर्ष जनवरी में उसने शादी की थी। सच आया सामने तो मिल गया धोखा।

सच्चाई में धर्म की बात सामने आई तो वह खुद छोड़ दी
पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ उसके साथ रहने लगी। लेकिन, धीरे-धीरे उसकी सच्चाई सामने आने लगी। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड हुआ है। उसने आरोपी से पूछताछ की तो मारपीट करने लगा। उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की। यह देखकर पीड़िता वहां से भाग निकली और अपने मायके सीतामढ़ी पहुंच गई। इसी बीच आरोपी चुपके से उसके घर पहुंच कर उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

पुलिस की मानें तो पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।बच्चे का अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें बच्चे को बरामद किया गया है। आगे की जांच पड़ताल कर कार्रवाई हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision