spot_img

हरलाखी में पेंशन योजन में भारी गड़बड़ी, समस्याओं का पिटारा लेकर पहुंचे लोग

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बुधवारी कैंप में आम लोगों के समस्याओं के निदान पर हुई पहल
पेंशन योजना में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे ज्यादातर लोग
अधिकारियों ने पंचायत में संचालित अन्य योजनाओं की धरातलीय जांच भी की
फोटो:सिसौनी पंचायत भवन में आमलोगों की समस्या सुनते अधिकारी

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूबे में इन दिनों प्रत्येक बुधवार को पंचायतों में संचालित योजनाओं की जांच एवं आमलोगों की समस्याओं के निदान को लेकर जनसंवाद सह प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

कार्यक्रम के तहत पंचायत में जनसरोकार से जुड़ी सभी संचालित योजनाओं के संबंधित पधाधिकारी अपनी योजनाओं की जांच करते हैं एवं आमलोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करते हैं। इसी क्रम में इस बुधवार को सिसौनी पंचायत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ कृष्णमुरारी, सीओ सौरभ कुमार, बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्र, पीओ कृपाशंकर झा, बीएओ प्राणनाथ सिंह, आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद, एमओ प्राणनाथ मुन्ना सिसौनी पंचायत भवन पहुंचे।

- Advertisement -

इसके बाद अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जांच की। इस दौरान नल जल योजना को लेकर सभी वार्ड में अधिकतर राशि आवंटन के बावजूद कार्य अधूरा पाया गया। वहीं शिक्षा विभाग संतोषप्रद मिला। जांच के दौरान एमओ ने दो जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं की जांच की। जिसमे एक विक्रेता के यहां कई खामियां पाई गयीं। जिसको सुधार करने की चेतावनी दी गई।

सीओ ने अतिक्रमण संबंधित कई शिकायतों को देखते हुए पंचायत सरकार भवन की खोज की। वहीं पीओ, बीएओ व आवास पर्यवेक्षक ने भी विभागीय शिकायत को दूर करने की पहल की। जनसंवाद के दौरान पेंशन योजना में गड़बड़ी को लेकर ज्यादातर लोगों ने शिकायत की जिसमे पांच लोगों के आवेदन का त्वरित निदान किया गया एवं अन्य के निदान पर पहल हुई।

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि नल जल योजना में संबंधित सभी वर्तमान जेइ को अद्यतन एमबी बुक कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राशि निकासी के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले सभी जनप्रतिनिधि व कर्मी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms