spot_img

दरभंगा के हायाघाट में स्कूल से चावल खरीदने वाले तीन लोग गिरफ्तार, नाइट गार्ड फरार, पीछे पड़ी APM पुलिस

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एपीएम थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्कूल से चावल बेचने और खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चौथा स्कूल का नाइट गार्ड फरार हो गया है। पुलिस उसे भी तालाश कर रही है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार हायाघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित प्लस 2 उच्च मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर राय 13 बोरा चावल चुराकर बेच रहे थे। समस्तीपुर जिला के दो व्यक्ति विनोद साह एवं नवीन कुमार एक जुगाड़ ठेला लाकर चावल को खरीदकर जाने का प्रयास कर रहे थे।

- Advertisement -

वहीं, नाइट गार्ड हेमंत कुमार चौधरी गेट पर पहरा लगा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों को सूचना मिली कि स्कूल में पोषाहार मद के चावल को प्रधानाचार्य की ओर से चावल को बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एपीएम थाना को दे दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Station पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म, रेलवे टीम बनी 'देवदूत'

एपीएम थाना ने चावल खरीदने और बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाइट गार्ड फरार हो गया। साधन सेवी विपिन कुमार झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, स्कूल को 28 जुलाई के दिन 450 किलोग्राम चावल मिला था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद साधन सेवी को यह कह दिया गया कि चावल खत्म हो गया है। साधन सेवी विपिन कुमार झा को उसी वक्त प्रधानाचार्य पर शक हो गया कि कही ना कहीं कुछ तो गड़बड़ है। नाइट गार्ड की तलाश में पुलिस जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...