back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

मधुबनी में शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा, शिक्षा किसी जाति या धर्म का दास नहीं, सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं का रखेगी ख्याल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
झंझारपुर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को किया संबोधित
प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड करने का आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिक्षा मंत्री को सौंपा आवेदन
फोटो:प्रेसवार्ता करते शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर यादव

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। शिक्षा दुनिया को बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार है । शिक्षा से ही भारत पुनः विश्वगुरु का दर्जा हासिल करने का सपना पूरा कर सकता है। शिक्षा किसी जाति या धर्म का दास नहीं है। उक्त बातें सूबे के नये शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने शनिवार को झंझारपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। वे बीते शुक्रवार को अपने मधेपुरा यात्रा के दौरान झंझारपुर स्टेडियम के निकट अतिथि शाला में ठहरे थे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि शिक्षा की शक्ति को समझते हुए ही सामाजिक न्याय के योद्धा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वंचित समाज तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के प्रयास को लेकर दशकों पूर्व शिक्षा प्राप्त करने के लिए ललकारा था। शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बताया कि कोई भी देश व समाज वास्तव में तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक कि उसके नागरिक शिक्षित ना हो। शिक्षा एक इच्छुक समाज की आत्मा जैसी है जो हमें हमारे बच्चों को विकसित करने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने मीडिया से कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को मुफ्त और गुणवत्ता पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: चोरों का डबल अटैक, CSP संचालक और पड़ोसी के घर से लाखों की नकदी-गहने उड़ाए, बाहर से लगा दी कुंडी

बिहार में इंटर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ने या दूसरे राज्यों में पलायन करने वाले छात्र – छात्राओं को बिहार में ही बेहतर व्यवस्था देना है। बिहार में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में काफी सुधार की गुंजाइश है। मौके पर उपस्थित शिक्षकों से कहा कि बिहार शिक्षा के सर्वोच्च शिखर हासिल कर सकता है । सिर्फ एक ईमानदार प्रयास की जरूरत है । उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सरकार आपके सम्मान एवं सारी संभव सुविधाओं का ख्याल करेगी। इसकी महत्ता को समझते हुए आपसे आग्रह है कि वर्ग कक्ष एवं प्रायोगिक कक्ष को सतत संचालित करें। आरटीआई एक्टिविस्ट मो रिजवान ने शिक्षा मंत्री को जाले प्रखंड स्थित महुली गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड कर आठवीं कक्षा तक करने को लेकर आवेदन दिया है।

उन्होंने अपने आवेदन में शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय को अपग्रेड करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिक्षा मंत्री ने आवेदक को भरोसा दिलाया है कि इस बावत वे अधिकारी को निर्देशित करेंगे। इस मौके पर अरुण यादव, ललन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल मंडल, गुलाब कांत यादव, अनिल लोहिया, अंजार अहमद, मोहम्मद इफ्तेखार, रामप्रवेश राय शिक्षकों में डॉ सुनील कुमार, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Google Pixel 10 Pro पर बंपर ऑफर: जानिए कैसे पाएं शानदार बचत

Google Pixel 10 Pro: स्मार्टफ़ोन की दुनिया में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए...

Kritika Kamra की शादी ने फिर ताजा की करण कुंद्रा संग ‘कितनी मोहब्बत’ की पुरानी यादें, जानिए क्यों टूटा था रिश्ता!

Kritika Kamra News: टेलीविजन की दुनिया में अपनी मासूमियत और दमदार अदाकारी से सबका...

Darbhanga News: Liquor Smuggling का भंडाफोड़, पान की गुमटी से बेच रहा था देसी-विदेशी शराब, KusheshwarAsthan पुलिस ने दबोचा

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो कागजों पर ही सिमट कर रह गई है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें