back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा में पुलिस की महिला साइबर सेनानी ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो-फोटो, कंटेंट डालने वाला भी पुलिसकर्मी, देखें VIDEO

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर किसी महिला की ग्रुप में अश्लील फोटो डाल दिया जाए, तो समझ सकते हैं कि उन महिलाओं पर क्या गुजरती होगी। जिन-जिन महिलाओं ने अश्लील वीडियो देखा हों? और अगर इस ग्रुप में पुरुष भी शामिल हों तो आप समझ सकते हैं कि लोग क्या-क्या सोच रहें होंगे। यह मामला महिला थाना के सेनानी ग्रुप का है।

सुनिए क्या कहा, डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने [su_youtube url=”https://youtu.be/OPQNu3ay8Ag”]

जहां, महिला और पुलिस समेत गणमान्य लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इसमें अचानक एक अश्लील वीडियो डालकर सबको सकते में डाल दिया। बताया जा रहा हैं कि वह कोई और नहीं बल्कि एक पुलिस कर्मी ही हैं उसका नाम हलधर मंडल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में किसने की शांति भंग करने की कोशिश? पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर

सुनिए क्या कहा, डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने [su_youtube url=”https://youtu.be/OPQNu3ay8Ag”]

पुलिस महिला साइबर सेनानी ग्रुप में आपत्तिजनक फोटो डालने को लेकर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां के आवेदन पर पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिसकर्मी हलधर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर सेनानी ग्रुप बनाया गया था। इसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति सहित कई पुलिसकर्मियों को भी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया था।

सुनिए क्या कहा, डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने [su_youtube url=”https://youtu.be/OPQNu3ay8Ag”]

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ पर पहुंचे

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने त्वरित अपराध नियंत्रण के लिए व्हाट्सएप साइबर सेनानी ग्रुप के निर्देश पर बनाया था। महिला थानाध्यक्ष सह ग्रुप एडमिन ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिसकर्मी हलदर मंडल की ओर से अश्लील फोटो डाला गया है।

हलदर मंडल के मोबाइल नंबर के तहकीकात के बाद पता चला कि वह पुलिसकर्मी है। लेकिन, सही जानकारी नहीं मिलने के कारण टेक्निकल सेल को नंबर उपलब्ध कराया गया है ताकि हलदर मंडल की पहचान कर विभागीय कार्रवाई की जा सके।

अश्लील फोटो डालने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित कई लोग हलदर मंडल से अश्लील फोटो अनुरोध करते रहे लेकिन फोटो नहीं हटाए। हलदर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने कहा कि आपत्ति जनक वीडियो डालने का मामला प्रकाश में आया है उसको चिन्हित भी किया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया हैं। सुनिए क्या कहा, डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने
सुनिए क्या कहा, डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार ने [su_youtube url=”https://youtu.be/OPQNu3ay8Ag”]

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें