spot_img

दरभंगा चुनाव के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा, साक्षर ही नहीं, शिक्षित, जागरुक बनिए, वोट डालिए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा चुनाव के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा, साक्षर ही नहीं, शिक्षित, जागरुक बनिए, वोट डालिए दरभंगा, देशज टाइम्स। मतदान करना हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है,जो हमारा संवैधानिक अधिकार भी है। प्रजातंत्र दुनिया की सबसे लोकप्रिय शासन-प्रणाली है, जिसमें देश के शासन का संचालन जनता की इच्छा पर निर्भर करती है। मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बात सीएम कॉलेज के महिला कोषांग की ओर से बुधवार को सेमिनार हॉल में आयोजित मजबूत भारत के लिए मतदान पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने कही। कहा कि प्राचीन वैशाली का लिच्छवी गणतंत्र के रूप में भारत में ही दुनिया को प्रजातांत्रिक शासन-पद्धति की सीख दी है।उन्होंने कम मतदान पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने घर-परिवार, आस-पड़ोस व समाज के लोगों को मतदान के महत्त्व को बताएं व मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करें।

- Advertisement -

दरभंगा चुनाव के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा, साक्षर ही नहीं, शिक्षित, जागरुक बनिए, वोट डालिएमुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी संध्या सुरभि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, जैसे भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है, वैसे ही सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, इस बार के चुनाव में वीवी पैड के इस्तेमाल से हमारी मतदान-प्रणाली और अधिक पारदर्शी हो गई है। इस चुनाव में सभी वोटरों का खासकर दिव्यांगों,वृद्धों व महिलाओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा।

- Advertisement -

दरभंगा चुनाव के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा, साक्षर ही नहीं, शिक्षित, जागरुक बनिए, वोट डालिएमुख्य वक्ता के रूप में दरभंगा मतदाताओं के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इस मामले में आज सिर्फ साक्षर ही नहीं वरन् शिक्षित व जागरुक होना अति आवश्यक है। हम सब दृढ़ संकल्पित हो कि हम मतदान जरूर करेंगे तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने अपने मैथिली काव्य-पाठ से छात्राओं को मतदान के प्रति Image result for मतदाता जागरूकता नारे जागरूक किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आर एन चौरसिया ने कहा कि नैतिक मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। प्रजातंत्र में सभी व्यक्तियों का समान महत्त्व होता है। चुनाव प्रजातांत्रिक शासन-प्रणाली की एक प्रमुख विशेषता है, जिसे जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का विश्वविद्यालय भी कहा जाता है।भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है,जिसे प्रजातंत्र की प्रयोगशाला भी कहा जाता है। Image result for मतदाता जागरूकता नारे  महाविद्यालय आई क्यू ए सी के कोऑर्डिनेटर डॉ जिया हैदर ने कहा कि चुनाव का दिन हमारे लिए उत्सव के समान होना चाहिए।हमें अपने सारे कार्यों को छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए, क्योंकि यह हमारा महत्त्वपूर्ण अधिकार है। हमारे वोटों से चुने हुए प्रतिनिधि ही राष्ट्र एवं समाज के लिए नीतियों का निर्धारण करते हैं।हमें किसी भी परिस्थिति में जज्बातों में या किसी के बहकावे में आकर अपने मतदान का गलत प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर  डॉ. एकता श्रीवास्तव,प्रो. रागनी Related image रंजन, डॉ,अभिलाषा झा, डॉ. तानिया कुमारी आदि सहित एक सौ से अधिक छात्राऐं उपस्थित थी। छात्राओं तथा वक्ताओं के बीच  रोचक प्रश्नोत्तरी सत्र भी हुए। छात्राओं के बीच  जागरूकता से संबंधित  पर्चे एवं पोस्टरों का वितरण किया गया।कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व प्रो मंजू राय ने कार्यक्रम का सार तत्त्व प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। महिला कोषांग की समन्वयक डॉ इंदिरा झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रो. शिप्रा सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति कनोडिया ने किया।दरभंगा चुनाव के आइकॉन मणिकांत झा ने कहा, साक्षर ही नहीं, शिक्षित, जागरुक बनिए, वोट डालिए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ‘मौत का नाला’ बना काल! युवक के सीने में घुसा सरिया, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Darbhanga News: दरभंगा के करमगंज में 'मौत के नाले' ने मचाया हड़कंप! सड़क पर बिखरे पत्थरों से 28 वर्षीय युवक विनोद राम का संतुलन बिगड़ा और निर्माणाधीन नाले में गिर गया। डेढ़ फीट#DarbhangaNews,#BiharAccident,#PublicSafety

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मनीगाछी लूट का मास्टरमाइंड कृष्णा कामती गिरफ्तार, लूटी गई टेम्पू भी मिली

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने मनीगाछी टेम्पू लूट कांड के मुख्य आरोपी कृष्णा कामती को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया टेम्पू भी बरामद हुआ है।#DarbhangaPolice,#ManigachhiCrime,#BiharNews

खुशखबरी! पटना के पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, अब आसानी से करें लेन-देन | जानिए – मंत्री नीतीश मिश्रा...

Patliputra Township Land: पटना के पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में भूमि की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगा प्रतिबंध अब प्रभावी नहीं है। मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसकी घोषणा की, जि#PatliputraTownship,#BiharLandNews,#NitishMishra

बड़ी खबर! बिहार STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख आई, शिक्षक बनने का मौका!

Bihar STET 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! बिहार STET 2026 की आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी, नोटिफिकेशन 14 अगस्त तक जारी होगा।#BiharSTET2026,#TeacherJobsBihar,#BiharNews