back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर का भीषण तोड़फोड़, सैकड़ों लोगों पर लगा जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत नगर परिषद एवं अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर बेनीपुर बाजार में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्ती अपनाते हुए बुलडोजर के साथ अतिक्रमण खाली करते हुए सैकड़ों लोगों से जुर्माना की राशि वसूली की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिछले 1 सप्ताह से नगर परिषद द्वारा विभिन्न समाचार माध्यमों एवं प्रचार वाहनों से पूरे बाजार में बार-बार चेतावनी दी जा रही थी 15 तारीख से पूर्व मुख्य सड़क से अतिक्रमण खाली कर दें। लेकिन हठधर्मी  अतिक्रमणकारी पूर्व की भाति सड़क के दोनों ओर दुकान लगाकर अतिक्रमण जारी रखे हुए थे।

- Advertisement -

इस अतिक्रमण के कारण बेनीपुर मुख्य पथ में सड़क जाम होना आम बात बनी हुई थी। जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी एवं राजनेताओं के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूली वाहन जाम में फंस कर अपना समय जाया करते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एसिड अटैक की धमकी, हत्या और अपहरण... Darbhanga Court में एक साथ कई आरोपी की जमानत खारिज, अब जाना होगा High Court

ऐसी कोई बात नहीं है कि इससे पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाई गई थी बार-बार अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद ये फुटपाथी व्यवसायी फुटपाथ के साथ-साथ सड़क पर भी अपना दुकान लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करते आ रहे हैं।

गत वर्ष भी तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी के निर्देशन में भारी पुलिस बल के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण खाली करवाया था।

लेकिन, यह अतिक्रमणकारी पुनः एक बार फुटपाथ को कब्जा करते करते सड़क को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक गत दिनों आयोजित कर 15 अक्टूबर को अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया था और इसके लिए विधिवत प्रचार-प्रसार भी की गई थी।

लेकिन, अतिक्रमण कारी अपने हठधर्मिता पर अड़े हुए थे। फलत आज नगर प्रशासन एवं अंचल प्रशासन संयुक्त अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण खाली करते हुए बुलडोजर से भीषण तोड़फोड़ की एवं सामानों को कब्जा करते हुए जुर्माना की राशि वसूल की।

यह भी पढ़ें:  Scorpio Recovery: जाले में जब्त हुई छीनी गई स्कॉर्पियो, अब दूसरी की तलाश तेज

इस अवसर पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ. कुमार सुमित, थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा, राजस्व पदाधिकारी रविकांत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जय चंद्र अकेला के साथ साथ नगर परिषद, एवं अंचल के सभी कर्मचारियों एवं भारी पुलिस बल तैनात थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar The Revenge Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, जानें कैसी है फिल्म!

Dhurandhar The Revenge Review: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द...

ईद 2026: जब पूरे देश में होगा ईद के चांद का बेसब्री से इंतज़ार

Eid 2026: रहमतों और बरकतों से सराबोर ईद का पर्व हर साल चाँद के...

आपके WiFi Router का USB पोर्ट: स्मार्ट होम और डेटा मैनेजमेंट का अनसंग हीरो

WiFi Router: घर और दफ्तरों में इंटरनेट का आधार बन चुका वाईफाई राउटर, जिसके...

भारतीय रुपया: डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट, क्या और गिरेगा दाम?

Indian Rupee: मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारतीय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें