
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में अगर आप महिला हैं और अकेली किसी ऑटो से जा रही हैं तो हो जाइए सतर्क…वर्ना अंजाम बुरा होगा…। अगर अकेली महिला किसी ऑटो पर बैठकर जाती हैं तो सतर्क रहना पड़ेगा वर्ना आप भी अगवा हो सकती हैं। आपका भी अपहरण हो सकता हैं। यह बात भले दरभंगा जैसी छोटी जगहों पर थोड़ा अजीब लगे मगर है सोलह आने सच। ऐसी घटना सुनने में थोड़ा अजीब भले लगे। मगर, पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, यहां एक महिला को ऑटो चालक ने अगवा कर लिया है। इस मामले में विशनपुर थाना क्षेत्र के बघला गांव निवासी उपेंद्र दास के पुत्र सुमित दास ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई वारदात का जिक्र किया है।
सुमित का कहना हैं कि 25 वर्षीय उसकी भाभी हज़मा चौराहा से दस अक्टूबर को ई रिक्शा पकड़कर मिर्जापुर के लिये निकली थी जो अब तक घर नहीं लौटी हैं।

उसने कहा कि कई दिनों से सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। दिये आवेदन में उसने कहा हैं कि 15अक्टूबर को उसकी भावी रीमा कुमारी ने मोबाइल नंबर 9835009264 से फोन कर जानकारी दी हैं कि उसे ई रिक्शा वाला किसी मॉल के निकट गली में घुसाते हुए एक गली में उसे लें जाकर एक रूम में कैद कर लिया हैं।
उसका मोबाईल और पैसा समेत गहना छीन लिया हैं।रीमा का कहना हैं कि पुलिस चाहे तो उसे छुरा सकती हैं।
लहेरियासराय सराय पुलिस का कहना हैं कि आवेदन मिला हैं। एफआईआर दर्ज कर कारवाई होगी।


You must be logged in to post a comment.