spot_img

Darbhanga की बड़ी खबर: दरभंगा आईजी ललन मोहन प्रसाद घिरे भ्रष्टाचार में, बढ़ेंगी मुश्किलें

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा आईजी ललन मोहन प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र के माध्यम से इस बात को रखा है।

- Advertisement -

बहुत जल्द आर्थिक अपराध या निगरानी विभाग आईजी पर लगे गंभीर आरोप की जांच कर सकती है। मुख्यमंत्री के सचिव ने उनके ऊपर लगाए गये भ्रष्टाचार को जांच कर जल्द ही प्रतिवेदन भेजने के लिये डीजीपी को कहा है। मुख्यमंत्री के सचिव ने पत्र के माध्यम से डीजीपी को कहा है कि दरभंगा रेंज के आईजी ललन मोहन प्रसाद ने रिश्वत लेकर दागी पुलिस पदाधिकारीयों को सरंक्षण दिया जा रहा है जो एक गंभीर मामला है।Darbhanga की बड़ी खबर: दरभंगा आईजी ललन मोहन प्रसाद घिरे भ्रष्टाचार में, बढ़ेंगी मुश्किलें इस मामले को लेकर समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवींद्र नाथ सिंह में मुख्यमंत्री को आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाये है। रवींद्र का कहना है एक दो नहीं कई अनगिनत मामले जो यह साबित करने के लिये काफी है कि आईजी ललन मोहन प्रसाद भ्रष्ट आईजी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रसूख के कारण इनकी पोस्टिंग यहां हुई लेकिन आम जनता त्रस्त है।

- Advertisement -

अब सवाल यही है कि पुलिसिया व्यवस्था में बड़े-बड़े अधिकारी जब भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते है तब आम लोंगों पर इसका बहुत बड़ा असर होता है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में नाबालिग की लव जिहाद हत्या मामले में बड़ा खुलासा, धर्म बदलने से किया इनकार, गला घोंट डाला, पुलिस पर तोहमत!

उसे न्याय नहीं मिलता है। और, तब जब थाना प्रभारी किसी थाने की कुर्सी खरीदकर और उसपर विराजमान हो जाय तब तो उसका वरीय पदाधिकारीयों का भय ही समाप्त हो जाता है। फिर जाहिर सी बात है कि थानाध्यक्ष नंगे नाच करने लगते है। क्योंकि उसका डर खत्म हो जाता है।

पैसों की चाहत और पैसों की लालच ने पुलिस विभाग को ही अपंग बना दिया है। इस बाबत जब आईजी ललन मोहन प्रसाद के मोबाइल नंबर पर पक्ष लेने का प्रयास किये लेकिन उनके सरकारी नंबर पर बात नहीं हो पाई।

लगातार आईजी की खबर पर हमारी नजर बनी है। इस मामले में हर उस खबर को हम आप तक हर रोज एपिसोड में पढ़ाएंगें। बने रहिए हमारे साथ। देशज टाइम्स असंभव से आगे…पढ़िए जाग जाइए, फ्री का अखबार 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...

Major Nitish Kumar Singh: सेना के घाव भुलाकर UPSC में पाई 305वीं रैंक, बेगूसराय के लाल ने लिखी नई कहानी

Major Nitish Kumar Singh: बेगूसराय का एक सपूत, जिसने देश की सरहद पर गोलियां...

Bihar News CM: सम्राट चौधरी का बढ़ता कद, क्या बिहार में BJP के अगले मुख्यमंत्री होंगे?

Samrat Choudhary: बिहार की सियासी गलियों में इन दिनों एक नाम सबसे ज़्यादा गूंज...

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...