spot_img

लखनऊ में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, पूर्व आईजी की दम घुटने से जिंदा जलकर मौत, पत्नी, दिव्यांग बेटे की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

लखनऊ से बड़ी खबर है यहां पुलिस महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त आईपीएस दिनेश चन्द्र पाण्डेय के आवास पर देर रात आग लग गई। इसमें वह, उनकी पत्नी, दिव्यांग बेटा फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू करके सबको बाहर निकाला। तब तक दम घुटने से सेवानिवृत्त आईपीएस की मृत्यु हो चुकी थी।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने परिवार को बाहर निकाला। डीसी पांडेय को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी व बेटे को लोहिया संस्थान से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

गाजीपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि दिनेश चन्द्र पाण्डेय अपनी पत्नी अरुण पांडेय और दिव्यांग बेटा शशांक पाण्डेय के साथ इंदिरानगर में रहते थे। देररात एसी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली मंजिल के कमरे में आग लग गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

परिवार ने निकलने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह से कमरे में फैल चुकी थी। किरायेदार से भी मदद मांगी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके बाद भतीजे अक्षत की सूचना पर पहुंची दमकल व स्थानीय पुलिस ने सबको बाहर निकालकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश चन्द्र पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बेटे का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

रिटायर आईजी दिनेश चंद्र पांडेय की उम्र 71 वर्ष थी। वह अपनी पत्नी अरुणा पांडेय ( उम्र 68 वर्ष) और बेटे शशांक पांडेय ( उम्र 32 वर्ष) के साथ इंदिरा नगर सेक्टर-18 के मकान नंबर 28 में पहली मंजिल पर रहते थे। शनिवार शाम खाना खाने के बाद तीनों एक ही कमरे में सो गए थे।

रात करीब 10:30 बजे दूसरे कमरे के एयरकंडीशनर में आग लग गई। इससे उस कमरे का पूरा सामान जलने लगा। दूसरे कमरे से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, जिसमें दिनेश चंद्र पांडेय परिवार के साथ सोए थे। दम घुटने से तीनों कमरे में ही बेहोश हो गए। दिनेश चंद्र पांडेय मूलरूप से कानपुर के आर्यनगर के रहने वाले थे। दिनेश चंद्र पाण्डेय का एक बेटा प्रशांत बाहर रहता है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा! समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए धमाकेदार ऐलान, अब काउंटर पर भी मिलेगी ये सुविधा

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली मंजिल के आगे के कमरे में आग लगी। परिवार पहली मंजिल के पीछे वाले कमरों में था। जीने का रास्ता आगे वाले कमरे से ही है। निकलने के रास्ते पर आग होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका।

अरुणा पांडेय ने किरायेदारों को आवाज देने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे अक्षत को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अक्षत की सूचना पर दमकल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबको बाहर निकाला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction