spot_img

आधी रात में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, बिहार के यात्री समेत जख्मियों समेत 42 जख्मी, कई की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

इटावा जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हैँ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों में बिहार के लोग भी शामिल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस यात्रियों को गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। जैसे ही वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चैनल नम्बर 103 के पास पहुंची आगे चल रहे कंटनेर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -

हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 42 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, एसएसपी और सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह मौके पर पहुंचकर। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बस में फंसे घायलों को रेस्कयू करके निकाला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी पहचान आगरा निवासी आशी उर्फ श्रेया (07), राजस्थान निवासी हामिद अली (35), जयपुर निवासी सुमेर सिंह गुर्जर (52) राजस्थान के रहने वाले सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बिहार की सिरसा बाजार निवासी इकबाल की पत्नी पचीस वर्षीय अफसाना की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime समस्तीपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी की हत्या!| सरदारगंज चौराहे पर शव रखकर NH जाम | कई सवाल -जेवरात से भरी बैग?

हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार मची तो एक्सप्रेस वे पर चल रहा यातायात जहां का तहां रुक गया। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तब तक डीएम अवनीश राय और एसएसपी जेपी सिंह भी पहुंच गए। सुबह पांच बजे तक चले राहत-बचाव कार्य के बाद बस को बीच सड़क से किनारे किया गया और यातायात सुचारु किया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction