
बेनीपुर। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर नदी नाले एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने आज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न घाटों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित पुरानी कमला नदी, करहरी तालाब ,बहेरा भथन शाह पोखर ,भरथैया पोखर, डखराम नवकी पोखर ,बाबा पोखर ,बहेड़ा दुर्गा स्थान पोखर सहित अन्य छठ घाटों का स्थल निरीक्षण किया एवं साथ चल रहे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जय चंद्र अकेला को आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने गहरे पानी वाले घाटों का विशेष रुप से निरीक्षण करते हुए अविलंब वेरिकैटिंग का निर्देश दिया। साथ ही छठ घाट सहित रास्ते में साफ-सफाई, चुना, ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ समुचित प्रकाश का व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया एवं सफाई कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए गहरे पानी बाले घाटों में अविलंब बैरिकेटिंग का निर्देश दिया।
दूसरी ओर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशुमान ने भी साप्ताहिक जांच के दौरान महिनाम एवं नवादा पंचायत के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया आवश्यक साफ सफाई का निर्देश दिया।

