back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा में बंपर रोजगार…4 नवंबर को रामनगर आईटीआई में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट (L&T CONSTRUCTION SKILLS TRAINING INSTITUTE) की ओर से 04 नवंबर (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में आसमानी आफत, बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, फसलें बर्बाद, 24 घंटे से बिजली गुल

उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से कंस्ट्रक्शन टेक्नीशियन के कुल-500 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कर का आयोजन किया गया है, जिसमें 8वीं, 12वीं एवं आईटीआई (फिटर, वेल्डर, कारपेंटर) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 19 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट गुजरात (AHMEDABAD MUMBAI BULLET TRAIN PROJECT (GUJARAT) में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल Ram Navami में बेमौसम बारिश बनी 'खलनायक', अहल्यास्थान रामनवमी मेले पर मंडराए संकट के बादल, दुकानदार परेशान

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये प्रतिमाह माह प्रशिक्षण के उपरांत दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: कैमरून ग्रीन की ‘बड़ी सैलरी’ पर अश्विन का बड़ा बयान, KKR को दी ये सलाह!

Cameron Green: आईपीएल के मैदान में हर खिलाड़ी की कीमत उसकी परफॉरमेंस से तय...

IPL 2026: कैमरून ग्रीन की ‘सैलरी’ पर आर अश्विन का बवाल! KKR को दी बड़ी सलाह

Cameron Green: आईपीएल के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, इन दिनों एक नाम...

प्रेम के गूढ़ रहस्यों का अनावरण: आज का लव राशिफल 22 मार्च 2026

आज का लव राशिफल: यह ब्रह्मांड अपने गूढ़ रहस्यों को हर दिन उद्घाटित करता...

चैती छठ 2026: सुख-समृद्धि और आरोग्य का पावन पर्व

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ महापर्व, जो सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें