back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा में मुकेश कुमार सिंह की संदिग्ध मौत, पत्नी घरेलू विवाद से तंग रह रही थी Simri के Bharathi गांव में, बोली-संपत्ति के लिए परिजनों ने ले ली उसकी जान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के मौलवीगंज राधा रानी स्कूल के समीप एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस संदेहास्पद मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही।

- Advertisement -

मृतक उपेंद्र प्रसाद सिंह के 41 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह है। मृतक की पत्नी डौली सिंह ने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विवि थाना पुलिस को आवेदन दिया है। मृतक का एक मात्र सात वर्षीय पुत्र सौर्य सिंह है।

- Advertisement -

पत्नी का कहना है कि सास मालती देवी, जेठ राकेश कुमार सिंह, जेठानी नीतू सिंह संपति को लेकर अक्सर विवाद करते रहते थे। इस कारण वह पिछले छह महीने से अपने मायके सिमरी थाना के भराठी गांव में रहती थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में आसमानी आफत, बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, फसलें बर्बाद, 24 घंटे से बिजली गुल

घटना किस कारण और कब हुई इसकी भी कोई जानकारी उसे नही दिया गया। किसी रिश्तेदार ने फोन कर उसे बतायादरभंगा में मुकेश कुमार सिंह की संदिग्ध मौत, पत्नी घरेलू विवाद से तंग रह रही थी Simri के Bharathi गांव में, बोली-संपत्ति के लिए परिजनों ने ले ली उसकी जान कि मुकेश को अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जब वो अपने पिता सुनील कुमार सिंह,भाई के साथ वहा पहुंची तो मुकेश के मौत की बात उसे बताया गया। जेठ शव को एंबुलेंस से लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले आया। लेकिन किसी ने उसे स्पष्ट रुप से घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया।

अब इस मामले को लेकर आपस में ही एक दूसरे पर शक कर रहें हैं। इधर, मुहल्ले के कई लोंगों का कहना हैं कि मुकेश रात में घर बंद कर सो गया था। सुबह में काफी समय तक नहीं उठा तो दरवाजा तोड़कर उसे घर से निकाला गया। बाद में उसे पारस अस्पताल लें जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। मुकेश को फिर डीएमसीएच लाया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं यही नहीं भेसरा को भी रिजर्व रखा जाएगा ताकि अनुसंधान में सभी बातें सच निकलकर सामने आ जाय।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: मां कूष्मांडा की कृपा बरसाने वाला चैत्र नवरात्रि 2026 का चौथा दिन

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ है,...

IPL 2026: कैमरून ग्रीन की ‘बड़ी सैलरी’ पर अश्विन का बड़ा बयान, KKR को दी ये सलाह!

Cameron Green: आईपीएल के मैदान में हर खिलाड़ी की कीमत उसकी परफॉरमेंस से तय...

IPL 2026: कैमरून ग्रीन की ‘सैलरी’ पर आर अश्विन का बवाल! KKR को दी बड़ी सलाह

Cameron Green: आईपीएल के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, इन दिनों एक नाम...

प्रेम के गूढ़ रहस्यों का अनावरण: आज का लव राशिफल 22 मार्च 2026

आज का लव राशिफल: यह ब्रह्मांड अपने गूढ़ रहस्यों को हर दिन उद्घाटित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें