spot_img

दरभंगा के स्कूली बच्चों को बड़ा प्लेफार्म देने जा रहा Rudra Savitri Mind Fest Quiz Competition, डीएम Rajiv Roshan ने दिए व्यापक इंतजाम के आदेश

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी दरभंगा के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन लहेरियासराय दरभंगा के प्रेक्षागृह में 03 और 04 नवम्बर को किया जाना है। इसकी तैयारी के संबंध में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के साथ-साथ जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दूर से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन की व्यवस्था संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था दरभंगा क्लब में की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीतामढ़ी की शादी से लौट रही Darbhanga और Madhubani की वीडियोग्राफी टीम पर हमला, कैमरा छीना, 4 घायल, पढ़िए Videographer Team Attack

दरभंगा के स्कूली बच्चों को बड़ा प्लेफार्म देने जा रहा Rudra Savitri Mind Fest Quiz Competition, डीएम Rajiv Roshan ने दिए व्यापक इंतजाम के आदेशउन्होंने इवेंट स्थल पर दो मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन दरभंगा को दिया। कार्यक्रम स्थल पर अभिभावक को बैठने के लिए बाहर में अलग से व्यवस्था आयोजक की ओर से किया जाएगा। इसमें अंदर के कार्यक्रम को सीसीटीवी के माध्यम से प्रदर्शन करने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उक्त आयोजन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के वर्ग 06 से 12 तक के बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी एवं निजी स्कूल के लिए पहली बार किया जा रहा है। जिससे यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के प्रतिभागी यथा – गणमान्य व्यक्ति या आम जनता के लिए 03 श्रेणी में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।दरभंगा के स्कूली बच्चों को बड़ा प्लेफार्म देने जा रहा Rudra Savitri Mind Fest Quiz Competition, डीएम Rajiv Roshan ने दिए व्यापक इंतजाम के आदेश

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, 'पीएम सूर्य घर' से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप, 28 लोगों को मिलेगा लाभ

मेगा माइंड फेस्ट के संयोजक विशाल गौरव ने बताया कि इस क्यूज प्रतियोगिता में अंग्रेजी और हिंदी में स्पेलिंग, सृजनशील लेखन, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं एकल और बाइलिंगुअल आधार पर आयोजित की जाएगी। सामान्य क्यूज, भारत पर आधारित क्यूज की प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता भी होगी लेकिन, यह केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सख्ती, CCTNS में हर डिटेल हो 'रियल टाइम' अपलोड, पढ़िए SSP जगुनाथ रेड्डी का क्या है इंस्ट्रक्शन...गुमशुदा से 'CriMAC' तक, हर जानकारी होगी डिजिटल

उन्होंने कहा कि रुद्र सावित्री मेगा माइंड फेस्ट की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है। उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वही रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता 2022 की ओर से आयोजनकर्ता विशाल गौरव,अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, संयोजक जितेंद्र सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत: न्याय अब आपके द्वार! बेनीपुर में आगामी 9 मई को एक...

Bhagalpur News: भागलपुर से मोदी सरकार को ललकारा, महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछे सवाल… तीन साल पहले कहां थे?

महिला आरक्षण बिल: भागलपुर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।...

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...