spot_img

केरल में राजनीतिक भूचाल, राज्यपाल और सरकार में घमासान, आने वाला है अध्यादेश, गवर्नर Arif Mohammed Khan चांसलर के पद से हटाने की सरकारी तैयारी

spot_img
- Advertisement -

केरल में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। यहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan)को चांसलर पद से हटाने की तैयारी में सरकार जुटी गई है। संकट गहराता जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) और राज्य सरकार के बीच तनातनी के बीच केरल कैबिनेट आरिफ मोहम्मद खान को चांसलर के पद से हटाने के लिए अध्यादेश लाने जा रही है। इसके तहत चांसलर की जगह किसी विशेषज्ञ को लाने की योजना है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, केरल में सरकार बनाम राज्यपाल की लड़ाई का आलम है कि केरल के मुख्यमंत्री सीधे राज्यपाल पर निशाना साध रहे हैं। सीएम पिनराई विजयन सरकार अब राज्यपाल को चांसलर के पद से हटाने के लिए हर हथकंडा अपनाने को तैयार है। अब इसके लिए सीएम विजयन जल्द एक अध्यादेश लाने जा रहे हैं। आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान इस अध्यादेश को लाया जा सकता है। इसे लेकर कैबिनेट की बैठक में फैसला भी हो चुका है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा मांगा था।राज्यपाल की तरफ से सभी कुलपतियों को सोमवार 11.30 बजे से पहले उन्हें अपना त्याग पत्र भेजने के लिए निर्देश दिया गया था। राज्यपाल की तरफ से जारी निर्देश पर विवाद बढ़ गया था।

 

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने इस मामले को लेकर कहा कि एलडीएफ सरकार एक अध्यादेश के जरिए राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में राज्यपाल की जगह विशेषज्ञ शिक्षाविदों को लाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत अध्यादेश जारी करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Sitamadhi News: पुपरी-मधुबनी रोड पर लगी भीषण आग, पिता को बचाने में बेटी की भी मौत, पढ़िए ... एक ही चिता में जलकर खाक हुए बाप-बेटी

बिंदू ने कहा कि सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों में सुधार के लिए यह फैसला किया है। क्या राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर करेंगे, इस सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल अपने संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप काम करेंगे. राज्य सरकार का यह कदम विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति समेत कामकाज के तमाम विषयों पर राज्यपाल और उसमें चल रहे गतिरोध के बीच आया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...