spot_img

दरभंगा में मौत हुई जहर खाने से मुआवजा मांगा सर्पदंश से मौत का, जिला प्रशासन लेने जा रहा कड़ा एक्शन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिले में सर्पदंश से हुई मौत के लिए मुआवजा प्राप्त करने हेतु प्रेषित मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, सिविल सर्जन, तकनीकी पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक में कुल 18 मामलों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान 01-01 मामलें में शव परीक्षण प्रतिवेदन (पोस्टमार्टम रिपोर्ट) की समीक्षा की गयी एवं फॉरेंसिक साईंस लेबोरेटरी रिपोर्ट से भी उसका मिलान किया गया।

- Advertisement -

 

समीक्षा के दौरान कई मामले गलत पाये गये हैं। प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम करने वाले दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पातल के चिकित्सक की ओर से बताया गया कि कई शव परीक्षण में सर्पदंश के दो चिन्ह भी नहीं पाए गये हैं, जैसा वांछनीय है। किसी-किसी शव में ब्लेड मारकर चिन्ह बनाया गया है। और, उन शवों का एफएसएल रिपोर्ट से मिलान करने पर भी तथ्य सही नहीं पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में Census 2027 प्रगणक ट्रेनिंग प्रशिक्षण, जानें कैसे होगी डिजिटल जनगणना

 

दरभंगा में मौत हुई जहर खाने से मुआवजा मांगा सर्पदंश से मौत का, जिला प्रशासन लेने जा रहा कड़ा एक्शनइस तरह के एक मामलें में, जो बिरौल थाना से संबंधित है और उस मामलें में मृत्यु जहर खाने से हुई है, प्रमाणित हो चुका है, लेकिन मुआवजा के लिए सर्पदंश का मामला बनाकर दावा किया गया है। इस मामलें में जिलाधिकारी द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध फर्जीवाड़ा करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार की ओर से सरकार के खजाना पर आपदा पीड़ितों का प्रथम अधिकार मानते हुए सर्पदंश से मृत्यु के मामलें में पीड़ित व्यक्ति के आश्रित परिवार को 04 लाख रूपये का मुआवजा दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education Good News दरभंगा के बहेड़ी BMA College में शुरू होंगे PG courses छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

मुआवज़ा के लिए दवा किये गए कई मामले में यह देखा जा रहा है कि सामान्य मृत्यु के मामले को भी सर्पदंश से मृत्यु का मामला बनाने का प्रयास किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।दरभंगा में मौत हुई जहर खाने से मुआवजा मांगा सर्पदंश से मौत का, जिला प्रशासन लेने जा रहा कड़ा एक्शन जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि यदि किसी की मृत्यु सर्पदंश से होती है, तो तुरंत उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक थाना प्रभारी को अपनी ओर से अधिकृत किया है, कि शव परीक्षण के मामले में थाना प्रभारी के अनुरोध पत्र को डीएमसीएच द्वारा जिलाधिकारी का अनुरोध पत्र माना जाए और डी.एम.सी.एच. देर रात्रि में भी शव परीक्षण कर लें। बिसरा रिपोर्ट के लिए बिसरा पटना एफ.एस.एल. में जाँच हेतु भेजा जाए, ताकि शीघ्र प्रतिवेदन प्राप्त हो सके एवं पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा का भुगतान किया जा सके।दरभंगा में मौत हुई जहर खाने से मुआवजा मांगा सर्पदंश से मौत का, जिला प्रशासन लेने जा रहा कड़ा एक्शन
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सत्यम सहाय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश कुमार रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल/बेनीपुर मो. यूनुस अंसारी, एफ.एस.एल., मुजफ्फरपुर के पदाधिकारीगण, शव परीक्षण करने वाले डी.एम.सी.एच. के संबंधित चिकित्सक, सभी अंचलाधिकारी, सभी संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad Accident: शादी वाले घर में दो युवकों की मौत, पढ़िए कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Jehanabad Accident: जहानाबाद में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसने शादी वाले...

Madhubani Big Breaking बेनीपट्टी में रिश्वतखोर… 10 हजार घूस लेते अंचल लिपिक और बिचौलिया को निगरानी ने दबोचा

रिश्वत गिरफ्तारी: बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। ताजा...

Araria News: अररिया मर्डर का खौफनाक सच…दौलत का दानव बना जीजा, साले की गला रेतकर की हत्या, कुछ ही घंटों में हुआ खुलासा

अररिया मर्डर केस: बिहार के अररिया में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है,...