
इंग्लैंड ने लिख दी क्रिकेट की बड़ी कहानी…T20 World Cup में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर विश्व विजेता बन गया है। इसका श्रेय ब्रेन स्ट्रोक्स के खाते में गया जिन्होंने अंतिम गेंद तक पाकिस्तानी गेंदबाजों का मुकाबला किया। हालांकि सबसे रोमांचक मोड़ रहा जब अफरीदी के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए पिछली 7 गेंदों पर 21 रन जोड़े। यहीं से इंग्लैंड हावी हो गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर शान मसूद रहे जिन्होंने 38 रन बनाए, वहीं उनके बाद बाबर आजम ने 32 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, वहीं आदिल रशिद और क्रिस जॉर्डन को दो-दो सफलताएं मिली।
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका शाहीन अफरीदी ने ऐलेक्स हेल्स (1) को आउट करके दिया। इसके बाद रउफ ने सॉल्ट (10) को आउट कर पाकिस्तान को दूसरी विकेट दिलाई। पाकिस्तान को तीसरा झटका भी हारिस रउफ ने दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने जोस बटलर को 26 के निजी स्कोर पर आउट किया। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन रहा। इंग्लैंड ने चौथा विकेट ब्रुक्स के रूप में खोया जो 20 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, एक खबर यह भी इंग्लैंड से जुड़ी
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चोट के चलते मैक्सवेल 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल की जगह सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है।
दरअसल, मैक्सवेल अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे, जहां वह फिसलकर गिर पड़े और उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई है। ऐसे में वे लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रह सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी। वह पिछले कुछ मैचों से शानदार लय में थे। ग्लेन हमारे सीमित ओवर क्रिकेट के एक अहम सदस्य हैं। हम उनके चोट से उबरने तक सपोर्ट जारी रखेंगे।







