spot_img

गांधी मैदान में 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक के खिले चेहरे

spot_img
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने कभी दस हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल हैं। नीतीश और तेजस्वी ने कुछ लोगों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा-बिहार में कानून का राज है। इसलिए, कोई भी क्राइम हो तुरंत कार्रवाई करें। पहले पुलिस बल की संख्या 42481 थी। बिहार में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक पुलिस बल की जरूरत थी। तब आर्मी से रिटायर्ड बलों को सैप के रूप में बहाल किया और उन्हें 60 वर्ष की उम्र तक काम करने का मौका दिया. लगातार हम संख्या बढ़ाने के लिए कहते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में गिरफ्तार! पहुंच गए थे पैरवी में जज के आवास, पुलिस को लगी गंध, जानें पूरा मामला!

 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध पर नियंत्रन के लिए पुलिस को दो हिस्से में बांटने की बात हम 2007 से ही कहते रहे हैं। पुलिस का एक हिस्सा अनुसंधान और दूसरा विधि-व्यवस्था में रहे यह हम कहते रहे हैं। अब जाकर यह हुआ है फिर भी इसमें काफी देरी हुई है। सीएम ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए कार्रवाई में तेजी लाएं।

 

उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के बाद तय सीमा पर उसका निष्पादन होना चाहिए। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बहाली के साथ ही प्रशिक्षण भी समय पर कराएं। इसके लिए उन्होंने मंच पर मुख्य सचिव से इसका वादा करवाया।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए पेट्रोलिंग की सही व्यवस्था हो। डायल 112 में और अधिक गाड़ियां बढ़ाएं ताकि लोगों को सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध हो सके। विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक पुलिस बल की आवश्यकता है।नीतीश ने 10 हजार पुलिसवालों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कभी कर्पूरी ठाकुर ने 10000 इंजीनियर-डॉक्टर को दिया था

मुख्यमंत्री ने मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारियों से कहा कि पुलिस में तेजी से बहाली करें। पुलिसकर्मियों को ठीक तरह से ट्रेनिंग दें। सिर्फ केस दर्ज न करें, बल्कि समय सीमा के अंदर चार्जशीट भी दाखिल करें ताकि जल्द सजा हो सके।

यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest पटना छात्र आंदोलन: नेहा बोरा ने सरकार को दी खुली चुनौती, 29 तक रिहा करो वरना बिहार में 'जंतर-मंतर' होगा!

 

 

मंच पर बैठे गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और मुख्य सचिव को कहा कि बहाली जल्दी से कराइए। ट्रेनिंग बढ़िया से कराइए। जितना भी हम काम कह रहे हैं, उसको ठीक से कराइए। पुलिस भवन को मेंटेन करिए। इसके बाद नीतीश कुमार ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से कहा कि हम आप लोगों से उम्मीद करें ना भाई। आप लोग खड़ा हो करके बोल दीजिए। मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी व अन्य अधिकारियों को नीतीश कुमार ने खड़ा कराया और सबसे हामी भरवाई।

 

 

उन्होंने कहा कि 2010 में हमने जो सर्वे कराया उनके अनुसार बिहार में 152232 पद बनाया। खाली पदों को भरने के लिए कई दफे बहाली हुई लेकिन दो साल कोरोना के कारण बहाली नहीं हो पायी। आज जो 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति हुई है इसको मिलाकर कुल संख्या 108000 हुआ है।

 

अभी भी 44000 पर रिक्त है इसे जल्दी भरा जाये। अभी हाल ही में हमने तय कर दिया है कि पहले एक लाख की आबादी पर 115 की बहाली होनी थी अब उस अनुपात को और बढ़ाया जायेगा। हमारा एरिया सीमित है और आबादी ज्यादा है। अब एक लाख की आबादी पर 160-170 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करनी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में शराब माफिया का अंतर जिला तस्करी का खेल खत्म! मधुबनी और बेनीपुर पुलिस ने दबोचा 'फरार' बड़े शराब कारोबारी, जानें पूरा मामला

 

 

डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देरी मत करिएगा, जल्दी से बहाली कराईये। अगर आज कम संख्या रहती तो हम यहां नहीं आते। यह संख्या हमने 2010-11 में ही तय किया था। 2013 आते-आते हमने तय किया कि महिलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण होना चाहिए। अभी पुलिस में 25 परसेंट पर महिला पहुंची है। हमें कम से कम 35 परसेंट पहुंचाना है। पहले तो महिला घर में ही बंद रहती थी। हम यही चाहते हैं कि पुलिस में और तेजी से बहाली हो।

 

मुख्यमंत्री नीतीश ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से कहा कि केस करते हैं और जांच नहीं करिएगा तो फिर कैसे सजा होगी। इसलिए क्राइम को कंट्रोल करना है तो 60 दिन में चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए। अभी इन लोगों के यहां कितना दिन से केस पेंडिंग है।

 

 

केस दर्ज हो तो एक समय सीमा के अंदर जांच हो जानी चाहिए और मामला कोर्ट में दाखिल हो जाना चाहिए। बिहार पुलिस की ट्रेनिंग पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी होती भी नहीं की उन्हें काम पर लगा दिया जाता है। काम पर पता चलता है कि पुलिसकर्मी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे है। ट्रेनिंग पूरी होगी तभी तो मजबूती से काम होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 घायल; LG मनोज सिन्हा ने तुरंत संभाला मोर्चा!

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा की बस खाई में गिरने से 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घा#AmarnathYatra,#GanderbalBusAccident,#ManojSinha

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate