spot_img

पटना महिला थाने के बाहर बीच सड़क पर फरियाद लेकर पहुंचे परिवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, महिलाओं पर भी बरसाए लात-घूंसे

spot_img
- Advertisement -

पटना में बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। पुलिस के जवान ने अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना पटना के महिला थाने के बाहर हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान पुलिसकर्मी ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचा था।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग महिला थाने में पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान महिला थाने में ही दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये। इसके बाद महिला थाने के पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सुलझाने में जुटी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News बिहार में 896 प्रधानाध्यापक नियुक्ति का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश! अब कीजिए ज्वाइनिंग

 

इसी बीच खाकी वर्दी में आये लड़की के परिजनों में शामिल पंकज कुमार (दारोगा) नाम के शख्स ने भी लड़के पक्ष की एक लड़की पर हमला कर दिया और जमकर हाथापाई की। इस बीच दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले।

 

जानकारी के मुताबिक किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पीड़ित परिवार महिला थाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दारोगा पंकज कुमार से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। आरोपी दारोगा पंकज कुमार पीड़ित पक्ष का रिश्तेदार बताया जा रहा है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दारोगा पंकज कुमार ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए युवती समेत परिवार के लोगों पर लात घूसा चलाना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नया अध्याय JDU Legislative Leader जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, मिला बड़ा दायित्व, Nitish के बने फेवरिट!

इस दौरान दारोगा के साथ मौजूद उसके साथियों ने भी पीड़ित परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। महिला थाने के बाहर बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे चले। मारपीट की इस घटना में एक युवती समेत परिवार के लोग घायल हो गए हैं।

 

पीड़ित युवती ने बताया कि उसके मामा-मामी  के तरफ से थाने में उसके और नाना–नानी के ऊपर केस दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर आज थाने में वो लोग पहुंचे थे। इसी दौरान थाना परिसर में ही आपसी–विवाद में यह घटना हुई। दारोगा पंकज सिंह का कहना था कि उसे लड़की के तरफ से गाली दी गयी है। इसके बाद दरोगा पंकज सिंह ने अपना आपा खो दिया और पिटाई शुरू कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...