spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पुलिस कभी नाव पर, कभी पैदल, कभी बाइक से खाक छानती रही पूरा दियारा…तलाश मोस्ट वांटेड की…

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कुशेश्वरस्थान के दियारा क्षेत्र में मोस्ट वांटेड अपराधियों के विरुद्ध एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। कुशेश्वरस्थान एवं तिलकेश्वर ओपी पुलिस के साथ विशेष दल इस अभियान में शामिल थे।

- Advertisement -

सड़क विहीन क्षेत्र होने से भी एसडीपीओ एवं उनके साथ चल रहे पुलिस पदाधिकारी व सिपाही कभी नाव तो कभी पैदल फिर दो पहिया वाहनों से दियारा क्षेत्र का भ्रमण किया। बताया जाता है कि एसडीपीओ के कदम पड़ते ही दियारा क्षेत्र मे कानून को मानने वाले लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूती प्रदान करता है।

- Advertisement -

तिलकेश्वर के लोगों का कहना है कि जब से एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी का पदस्थापना बिरौल हुआ है तब से दियारा क्षेत्र में अपराधियों का जमावड़ा एवं घुसपैठ मे काफी कमी आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में Business Research शोध के नए आयामों पर चर्चा, जानिए क्या रही मुख्य बातें

यह व्यवस्था आगे भी बना रहे इस लिए एसडीपीओ स्वयं अपने कनीय पुलिस पदाधिकारी के साथ दियारा क्षेत्र का भ्रमण समय समय पर करते रहते हैं। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधकर्मियों मे दहशत बना रहता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: बांका में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ मुंगेर का तस्कर गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी: बिहार के भागलपुर के बांका जिले में पुलिस को बड़ी सफलता...

Madhubani News: हाइटेक मीटिंग..India-Nepal Border Security पर सटीक फैसले, अवैध गतिविधियों पर कसने वाली है नकेल, जानिए जब पहुंचे अफसर ‘धुरंधर’

India-Nepal border security: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने...

Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की...

Darbhanga News: पत्नी हंता की Bail Rejected जमानत याचिका खारिज, स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों को भी झटका

Darbhanga Bail Rejected: दरभंगा सिविल कोर्ट ने एक अहम फैसले में पत्नी की निर्मम...