spot_img

Muzaffarpur Crime: हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिरों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां पुलिस ने एक हथियार खरीद गिरोह का उद्भेदन किया है। इस गिरोह के पांच अपराधियों को अलग-अलग से दबोचा है। सभी की गिरफ्तारी सकरा थाने क्षेत्र में हुई है जहां, इन पांचों को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। सभी अपराधी लूटपाट करने के बाद हथियार की खरीद बिक्री में भी खुद को शामिल होने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पकड़ाए पांचों शातिरों सरमस्तपुर के रवि कुमार, अनिकेत कुमार, सुजावलपुर के आदित्य कुमार, गन्नीपुर बेझा के इस्माइल और विकास कुमार ने पुलिस के समक्ष इस बात को कबूला है कि सभी लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। सभी अलग-अलग जगहों पर लूट और अपराध की योजना बना रहे थे।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर मॉल में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले क्या हुआ? Suicide स्नातक की पढ़ाई, किराए का कमरा और पंखे से झूलती श्वेता ...रहस्य क्या है?

पुलिस ने इनके साथ से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा ने प्रेस को बताया कि इस गिरोह के इलाके में सक्रिय होने की सूचना पहले से थी। इसको लेकर टीम बनाई गई थी। सबसे पहले इस्माइल को दबोचा गया। उसी की निशानदेही पर विकास की गिरफ्तारी हुई। उसके मोबाइल से एक कट्टा का फोटो मिला।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर मॉल में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले क्या हुआ? Suicide स्नातक की पढ़ाई, किराए का कमरा और पंखे से झूलती श्वेता ...रहस्य क्या है?

 

 

दोनों ने बताया कि एक कट्टा उसने आदित्य को बेचा है। फिर आदित्य समेत अन्य को दबोचा गया। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि सभी का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसे खंगाला जा रहा है। (फोटो फाइल से)
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...