spot_img

भोज खाकर लौट रहे पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या, पहले जमकर पीटा, फिर काट डाली जीभ, मर्डर के बाद से गांव में तनाव, कैंप कर रही पुलिस

spot_img
- Advertisement -

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के दुधा मठिया गांव में पूर्व सरपंच के भाई दिनेश्वर यादव उर्फ टेडु यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। टेडु यादव गांव में एक श्राद्ध समारोह से भोज खाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे पहले अपराधियों ने जनरेटर बंद कर बिजली गुल कर दी थी। हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है। इधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। श्राद्ध कार्य में भोजन के उपरांत जब वह चलने को तैयार हुआ, तभी पहले से घात लगाए आरोपी रामानन्द शर्मा, शत्रु़घ्न शर्मा, अवधेश शर्मा, बादल शर्मा, सहारा शर्मा आदि ने जेनरेटर का लाइट काट दी। अंधेरा होते ही रॉड तथा डंडा आदि से हमला कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद हो हल्ला होने पर पहुंचे मृतक के बड़े पुत्र सुजीत कुमार व अन्य परिजन जीएमसीएच लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल का कैम्प कर रही है। इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि हत्या की जांच चल रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Floor Test: सम्राट चौधरी सरकार ने विधानसभा में जीता विश्वास मत, विपक्ष का दांव हुआ फेल!

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच अश्विनी यादव का चचेरे भाई टेडु यादव अपने घर से कुछ दूरी पर ही मणिशंकर राय के यहां श्राद्ध का भोज खाने गए थे। भोज खाने के बाद वह जब घर जाने के लिए निकले थे तब वहां घात लगाए रामानन्द शर्मा, शत्रु़घ्न शर्मा, अवधेश शर्मा, बादल शर्मा, सहारा शर्मा ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: बिहार में गुड़ की छाएगी मिठास, 10 इकाइयों में उत्पादन शुरू, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बूस्ट

हल्ला होने के बाद मृतक के बड़े बेटे सुजीत कुमार और गांव के दूसरे लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया और जीएमसीएच ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने टेडु यादव पर इस तरह बेरहमी से हमला किया था कि उनकी जीभ कट गई थी. मुंह, नाक, आंख और गर्दन पीठ पर भी गहरे जख्म थे।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में तेजस्वी-सम्राट चौधरी की तीखी बहस, गरमाया सियासी पारा

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रामानंद शर्मा के घर से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। टेडु यादव का अपने पाटीदार मदन मोहन राय और रामानंद शर्मा से भूमि विवाद था. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस यहां लगातार कैंप कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...