spot_img

ये कैसा इंसाफ…छह साल की मासूम से बलात्कार की सजा महज 5 बार उठक-बैठक

spot_img
- Advertisement -

नवादा से एक अजीब और शर्मनाक फैसला सुनने में सामने आया है। यहां एक छोटी सी मासूम के साथ बलात्कार की कीमत महज पांच बार उठक बैंठक तय किया गया है। पंचायत का यह अनोखा फैसला हैरान कर देने वाला है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

छह साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी शख़्स से बस पांच बार उठक-बैठक करवा कर मामला रफा-दफा किया गया। आरोपी शख्स अरुण पंडित बताया जा रहा है, जिसे पंचायत ने यह फैसला सुनाकर खुद को हाशिए पर ला खड़ा किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अरुण पंडित के गांव की ही वह मासूम बच्ची है। उसके साथ अरुण ने बहलाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने जब पंचायत बुलाई तो पंचायत ने बलात्कार के आरोपी को सजा के तौर पर उठक-बैठक लगाने का आदेश देकर कथित तौर पर छोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मामले में तीन दिन पहले पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत प्रमुख या मुखिया ने कथित बलात्कार के लिए आरोपी युवक को 5 बार उठक-बैठक लगाने की सजा सुनाई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्वीटर पर इसे लोग गुस्से में पोस्ट कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के बच्ची से बलात्कार के आरोपी युवक को पांच उठक-बैठक कराने के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है। मगर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। आरोपी को हल्की सजा देकर कथित तौर पर बलात्कार के मामले को निपटाने वाली पंचायत के वायरल वीडियो ने नेटिज़ेंस से नाराजगी जताई।

 

अधिकारी ने कहा, वायरल वीडियो के आधार पर नवादा एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस स्टेशन ने  कहा कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और चल रही जांच के तहत सभी कोणों पर गौर किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Prohibition News: मंत्री मदन सहनी का तीन मिस्ड कॉल…DGP ने नहीं उठाया फोन! बिहार में हड़कंप, शराबबंदी पर नया मोड़… पुलिस...

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने राज्य में शराबबंदी के कार्यान्वयन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि DGP ने तीन दिन तक उनके फोन का जवाब नहीं द#BiharProhibition,#MadanSahni,#BiharPolice

Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

भागलपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अवैध वसूली और बालू तस्करी के मामले में यह कार्र#BhagalpurPolice,#BiharNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur Surya Ghar Yojana News: मुफ्त बिजली से रोशन होंगे ढाई लाख घर! जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

भागलपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत ढाई लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इस पहल से बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को ब#BhagalpurNews,#SuryaGharYojana,#BiharElectricity

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक फैसला: अहल्यास्थान मंदिर का 12.77 करोड़ से होगा कायाकल्प, जानिए – कैसे चमकेगा कमतौल!

दरभंगा के ऐतिहासिक अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य 12.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। विधायक जीवेश कुमार ने शिलान्DarbhangaNews,AhalyasthanTemple,BiharTourism