spot_img

निकाय चुनाव से पहले खूनी फसाद… नगर परिषद सभापति के उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी फिर से शुरू हो गई है। इस बीच नरकटियागंज में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के सभापति उम्मीदवार राजेश श्रीवास्तव को गोलियों से भून डाला है। सीने में तीन से चार गोली उतार दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान घटना को चुनावी रंजिश और प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद से जोड़ा जा रहा है। अपराधियों ने सात राउंड से अधिक फायरिंग की है।पुलिस ने मौके से सात खोखा भी बरामद किया है। राजेश श्रीवास्तव भाजपा के भी सक्रिय कार्यकर्ता थे। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है। वहीं, इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

वारदात शुक्रवार रात की है। तीन से चार की संख्या में आए अपराधियों ने नगर परिषद चुनाव में सभापति के उम्मीदवार राजेश श्रीवास्तव को भगवती सिनेमा रोड स्थित उनके कार्यालय में घुसकर मौत के घाट उतारा है।

यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली में Murder नखास चौक पर विधवा महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

जानकारी के अनुसार, चार नकाबपोश अपराधी प्रॉपर्टी डीलर सह नगर परिषद चुनाव में सभापति के उम्मीदवार राजेश श्रीवास्तव के कार्यालय में घुसकर उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान राजेश श्रीवास्तव अपने एक सहयोगी जिमी के साथ कार्यालय में बैठे थे। तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने  जो अपने चेहरे को पूरी तरह से ढ़क रखा था राजेश पर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों में से भी दो लोगों के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गए।

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। इधर, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर लोगों मे आक्रोश भी देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में `बुलेट प जीजा नहीं खूनी पति…` नवविवाहिता की पलंग पर मिली लाश, गला घोटकर हत्या… फरार!

दहेज हत्या: मुजफ्फरपुर से एक बार फिर दहेज लोभियों की हैवानियत सामने आई है।...

Samastipur News: समस्तीपुर में Accident डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, ऑन द स्पॉट मौत, आक्रोश ग्रामीणों का NH-28 पर लगा महाजाम

Samastipur Accident: बिहार के समस्तीपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है।...