
दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा जिला के दो पेट्रोल पंपों के मालिकों को डीजल और पेट्रोल की गुणवता के साथ बेचने को लेकर प्रथम स्थान मिला हैं। डीजल के खपत में एनएच 57 के बेला नवादा स्थित सीताराम यादव हाइटेक पेट्रो को इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन की और से प्रथम स्थान घोषित कर पुरस्कार दिया हैं।
वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के खपत में सेद नगर स्थित सतनाम सर्विस पेट्रोल पंप को यह पुरस्कार हासिल हुआ हैं। मुजफ्फरपुर मंडल के इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन रिटेल वार्षिक डीलर का सम्मेलन मोतिहारी जिले में संपन्न हुआ। इसमें 14 जिला के कई पेट्रोल पंप मालिकों को बुलाया गया था।
सर्वाधिक बिक्री करने वाले डीलरों को कंपनी की और से पुरस्कृत किया गया इसमें डीजल और पेट्रोल के सर्वाधिक बिक्री को लेकर इन्हें पुरस्कृत किया गया। एन एच 57 पर रानीपुर से आगे बेला नवादा स्थित हाईटेक पेट्रो के संचालक भोला यादव ने कहा कि कंपनी के निर्देशानुसार दिये गये मानक के रूप में शुद्ध डीजल और पेट्रोल की बिक्री की जाती हैं।
इसी के तहत डीजल की बिक्री सर्वाधिक हुई हैं। उन्होंने कहा कार्यकारी निदेशक सह राज्य प्रभारी विभाष कुमार सहित कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये थे जहां उन्हें यह पुरस्कार मिला।
संचालक संजय कुमार उर्फ भोला यादव ने कहा कि ईमानदार होकर काम करते हैं तो इसका परिणाम दूरगामी होता हैं पर अच्छा होता हैं। उन्होंने पुरस्कृत होकर खुशी जाहिर की हैं और कहा हैं कि इसी तरह आगे भी ईमानदारी पूर्वक काम करते रहेंगे।








You must be logged in to post a comment.