
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक विवादित बयान से राज्य की राजनीति गर्मा गई है। राजा पटेरिया ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो। उनके बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि राजा पटेरिया ने इस पर सफाई दी है कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें उन्हें ‘पीएम की हत्या’ करनी होगी, ऐसा कहते हुए सुना जा सकता है। इसे लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। पन्ना जिले में FIR दर्ज हो गई है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पटेरिया के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है।
राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार,सुशांत चल रहे है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी को तत्काल एफआईआर करवाने का निर्देश दे रहा हूं। पढ़िए पूरा मामला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। राजा पटेरिया का कहना है कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही, बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है।
दरअसल पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने अपनी अपनी बातें रखी। इसी क्रम में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांट देगा। दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो।
पटेरिया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का ये वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है।
हालांकि, माहौल गरम होते ही उन्होंने कहा कि, मैं मोदी को चुनाव में पराजित करने की बात कर रहा था। हत्या की बात नहीं की थी। मेरे दिए बयान का गलत मतलब निकाला गया है। वहीं, पटेरिया के वायरल वीडियो की बात करें तो वो इसमें चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बात करते सुनाई पड़ रहे हैं।







