spot_img

दरभंगा निकाय चुनाव के अभ्यर्थियों की सभा, जुलूस पर स्टैटिक्स सर्विलांस टीम की निगहबानी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के संबंध में कहा है कि संपूर्ण जिला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है।

- Advertisement -

उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि जिला अन्तर्गत नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थियों की ओर से किये जा रहे सभा, जूलुसों आदि पर किये जा रहे व्यय पर निगरानी रखने के लिए स्टैटिक्स सर्विलांस टीम का गठन करते हुए पदाधिकारियों की निकायवार प्रतिनियुक्ति की गयी है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए बहेड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत धरौरा मोड़ पर स्टैटिक्स सर्विलांस टीम के रूप में राजेश कुमार, कनीय अभियंता, मनरेगा के साथ अरूण कुमार यादव, सअनि, बहेड़ा थाना को प्रतिनियुक्ति की गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, Bihar में बड़े साइबर अपराध का खुलासा... पढ़िए बक्सर से दरभंगा तक फर्जी कागजात का नेटवर्क 'फूल हसन'

वहीं नगर पंचायत, हायाघाट के लिए हायाघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत पश्चिमी विलासपुर के पास अमित कुमार, कनीय अभियंता, मनरेगा के साथ हरिशंकर हरिजन, सअनि, हायाघाट थाना को, नगर पंचायत बहेड़ी के लिए बहेड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोशी प्रोजेक्ट के पास अमित कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, हायाघाट के साथ चितरंजन ओझा, स.अ.नि., बहेड़ी थाना को एवं नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेर चौक पर जितेन्द्र कुमार, कनीय अभियंता, मनरेगा के साथ रविन्द्र यादव, पु.अ.नि., कुशेश्वरस्थान थाना को प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही नगर निगम, दरभंगा के लिए नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत किलाघाट के पास कुन्दन चौधरी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, मनीगाछी के साथ विनय कुमार चौधरी, पु.अ.नि., नगर थाना को प्रतिनियुक्त किया गया है।

वहीं लहेरियासराय थाना क्षेत्र अन्तर्गत पंडासराय गुमटी के पास पवन कुमार सिंह, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, सदर के साथ्ज्ञ मो. मुस्तकीम, सअनि लहेरियासराय थाना को, हाजमा चौक के पास समीर कुमार सरण, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, घनश्यामपुर के साथ अमानुल्लाह खां, पुअनि, लहेरियासराय थाना को, कोतवाली ओपी क्षेत्र अन्तर्गत भटयारिसराय के पास प्रवीण कुमार लाल, कनीय अभियंता, मनरेगा, केवटी के साथ राज किशोर राय, प्रपुअनि, कोतवाली थाना को, सदर थाना अन्तर्गत गंगाबड़ा बजरंगवली मंदिर तीन मोहनी के पास मो. तनवीर आलम,

वहीं, कनीय अभियंता, मनरेगा, तारडीह के साथ हंस कुमार, सअनि, सदर थाना को, बहादुरपुर थाना अन्तर्गत चट्टी चौक के पास रूपेश कुमार, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, जाले के साथ सुभाष कुमार मिश्रा, पुअनि, बहादुरपुर थाना को, बेता ओपी अन्तर्गत कर्पूरी चौक के पास विजय भास्कर, कनीय अभियंता, मनरेगा, केवटी के साथ उमेश उरॉव, सअनि., बेता ओपी. को, विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत पॉलिटेकनिक कॉलेज के पास मो. आरिफ, कनीय अभियंता, मनरेगा, बहादुरपुर के साथ विशेश्वर यादव, सअनि, विश्वविद्यालय थाना को प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के थानों के CCTV हाई-स्पीड कैमरे अब कमिश्नर के रडार पर, मिला तीनों जिले के DM -SP को टास्क! पढ़िए Darbhanga में क्या बन रहा खास अंदाज में!

 

नगर पंचायत भरवाड़ा सिंहवाड़ा के लिए सिंहवाड़ा थाना अन्तर्गत श्याम चौक, भरवाड़ा के पास हरिनारायण साहू, कनीय अभियंता, मनरेगा, जाले के साथ शंभु प्रसाद ठाकुर, सअनि, सिंहवाड़ा थाना को प्रतिनियुक्त किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समय-समय पर आयोग से प्राप्त अद्यतन निर्देशों का भी अनुपालन तद्नुसार किया जाना उनकी जिम्मेवारी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...