spot_img

दरभंगा के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने सांसद गोपालजी ठाकुर को घेरा, पूछे सवाल…मांगा जवाब…बताइए यह सब काम क्यों नहीं हुआ…? महागठबंधन का बैनर लेकर मैं उतरूंगा सड़क पर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दरभंगा के सांसद को करारा जवाब दिया। वहीं केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

श्री फातमी ने कहा कि पिछले दिनों दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने गलत बयानबाजी किया। इसलिए उनका जवाब देना जरूरी है। मैं जब दरभंगा से चार मर्तबा सांसद और फिर यूपीए वन में केंद्र में मंत्री बना तो दरभंगा में दर्जनों बड़े काम मैंने करावाए।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में बेनीपुर के बैगनी हाल्ट के लिए जो बनाने की बात वहां के ग्रामीण कर रहे हैं और लंबे दिनों से धरना चल रहा है उस धरने में मैं शामिल हुआ। उनकी मांग जायज है। और मैं बताना चाहता हूं कि यूपीए वन में जब लालू प्रसाद जी रेल मंत्री बने और मैं भी केंद्र में एचआरडी मिनिस्टर था तो न जाने मिथिलांचल और दरभंगा में बड़े-बड़े काम हुए।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दरभंगा अतरवेल-जाले पथ पर बारात दुर्घटना, वाहन ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने दो गाड़ियां पकड़ीं

मैं रेलवे में बताना चाहूंगा कि दरभंगा में दरभंगा से जयनगर दरभंगा से नरकटियागंज दरभंगा कुशेश्वरस्थान जो बिरौल तक चालू है बनवाने का काम किया।

आपको बताना चाहेंगे कि दरभंगा टू मुजफ्फरपुर जो बड़ी रेल लाइन बनाने की बात चल रही थी जिसका शिलान्यास किया गया वो काम क्यों ठप है ये उसका पैसा मोदी सरकार से क्यों नहीं लाते अभी तो उनकी जिम्मेदारी है।यह तो रेलवे के बड़े-बड़े काम हो गए जो जमीन पर दिखता है और मेरे ही रीजन में दरभंगा से समस्तीपुर बड़ी रेल लाइन का निर्माण हुआ वहीं देश के कोने कोने तक ट्रेनें चलाई।

अतः असरफ अली फातमी जी से आग्रह है, समाज में गलत और झूठी विषय बोलकर विद्वेष ना फैलाएं...आपका गोपालजी ठाकुर सांसद, दरभंगा
अतः असरफ अली फातमी जी से आग्रह है, समाज में गलत और झूठी विषय बोलकर विद्वेष ना फैलाएं…आपका गोपालजी ठाकुर सांसद, दरभंगा…इस सवाल का अब  पढ़िए पूरी खबर में छुपा है जवाब

जब मैं केंद्र में मंत्री बना तो बिहार के अंदर दो केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का काम किया। जो, एक मोतिहारी में और दूसरा गया में सांसद बताएं कि दरभंगा में कौन सा यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया जब मैं मंत्री था उस वक्त बिहार में 450 कस्तूरबा गांधी विद्यालय खोलने का काम किया।

इसमें दरभंगा के 18 प्रखंड में 18 कस्तूरबा गांधी स्कूल खोलने का काम किया। दरभंगा नवोदय विद्यालय को डिवेलप करने का काम किया मैंने इग्नू का रीजनल सेंटर खोलने का काम। मानु का रीजनल सेंटर खोलने का काम किया। एन‌आईओस का पटना में रीजनल सेंटर दरभंगा में सब रीजनल सेंटर खोलने का काम किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भव्य अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की मेजबानी करेगा LNMU... International Seminar में बिहार-जम्मू कश्मीर के राज्यपाल होंगे शामिल, जानिए क्या है Seminar का विषय, कौन वक्त, कौन होंगे अतिथि?

दरभंगा के अंदर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने का काम किया। अलपट्टी में टेलिकॉम का बड़ा एक्सचेंज ऑफिस खोलने का काम किया जो बड़े काम हुए मैंने दरभंगा में करने का काम किया। दरभंगा में एम्स का काम अभी तक भारत सरकार क्यों नहीं शुरू किया सांसद दरभंगा के वह बताएं दरभंगा में अभी तक काम क्यों शुरू नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, Bihar में बड़े साइबर अपराध का खुलासा... पढ़िए बक्सर से दरभंगा तक फर्जी कागजात का नेटवर्क 'फूल हसन'

तीसरी बात यह दरभंगा हवाई अड्डा को 78 एकड़ जमीन दे दिया गया फिर अभी तक काम क्यों नहीं शुरू कराया। विस्तारीकरण तथा लाइटिंग का काम नहीं हुआ आखिर ऐसा क्यों। दरभंगा सांसद अभी तक कोई काम करें नहीं हैं।भारत सरकार इन सब कामों पर यथाशीघ्र काम शुरू करें। नहीं तो मैं पहले भी कहा था, इन सब चीजों को लेकर के महागठबंधन के बैनर तले सड़कों पर उतरुगां।

प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, डॉ. फ़राज़ फातमी, श्याम किशोर प्रधान, राशिद जमाल, रामबाबू यादव आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...