spot_img

महिला को आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मार डाला, महज 15 मिनट में ही नोंच लिए हाथ और पैर, दिखने लगी लाश की हड्डियां

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बुधवार को भी बछवाड़ा थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला छवाड़ा गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी राज कुमार शर्मा कि पत्नी मीरा देवी को नोंच-नोंच कर मार डाला। घटना बछवाड़ा पंचायत के सेम्मियावाद बहियार की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, महज पंद्रह मिनट में ही कुत्तों ने मीरा को नोंच-नोचकर खा गया। इस दौरान कुत्तों ने मीरा के हाथ और पैर के पूरे मांस को नोंचकर खा गए। उसकी हड्डियां नजर आने लगी। जब आसपास मौजूद लोगों ने एकजुट होकर कुत्तों को भगाया तब जाकर महिला के शव को उठाया जा सका।

- Advertisement -

महिला की मौत के बाद गांव में दहशत और मातम छा गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मीरा देवी बुधवार को अपने खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान बिहर में 10-12 कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया तथा पूरे शरीर पर काट कर लहूलुहान कर दिया। महिला की चिल्लाहट तथा कुत्तों की जोरदार आवाज सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

 

मीरा सुबह अपने घर के करीब ही अपनी खेत देखने के लिए गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुन आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने जब यह भयावह मंजर देखा तो वो भी दहशत में आ गए।महिला को आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मार डाला, महज 15 मिनट में ही नोंच लिए हाथ और पैर, दिखने लगी लाश की हड्डियां
स्थानीय लोगों ने बताया कि बछवाड़ा के आसपास करीब छह महीना से आवारा कुत्तों के झुंड का आतंक चरम पर है। आवारा कुत्तों ने विभिन्न बहियार में घेरकर छह लोगों की जान ले ली है, जबकि 20 से अधिक लोग उसका शिकार होकर घायल हो चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...