spot_img

दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या, थर्राया पटना, विरोध में आगजनी, हाल ही में जेल से निकला था

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है जहां 24 घंटे के अंदर दो गैंगवार की घटना को अंजाम दिया गया हैं । अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा इनके पिता सुधीर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दिया एवं भाई संजीव शर्मा को गोली मारकर जख्मी कर दिया हैं।

- Advertisement -

इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी की सटे दानापुर में बुधवार को गैंगवार की घटना हो गयी और इसमें अंकित और रोहित कुमार को गोली लग गयी और मौका स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। बीते रात फुलवारीशरीफ की घटना पर गौर करें मृतक के घर पर 16 कैमरे लगे थे।

- Advertisement -

इसमें 13 कैमरे में अपराधियों के गतिविधियों, हथियार चला रहे अपराधी एवं मारपीट करते स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं । अपराधियों के चेहरा भी स्पष्ट रूप से गिख रहा हैं। घटना की तार बेऊर जेल से जुड़े होने का संकेत मिला है। पटना पुलिस की टीम बेऊर जेल में पहुंच कैदियों से पूछताछ की हैं। पढ़िए दो युवकों की मर्डर वाली पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Satellite Township: मिलेगा 55% विकसित जमीन वापिस, मार्केट रेट से 4 गुना ज्यादा मिलेगा दाम... जानें पूरी सरकारी योजना

इधर, दो युवकों की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इस डबल मर्डर की घटना से पटना में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दानापुर के खगड़ी रोड इलाके की है।

 

वारदात दानापुर के खगड़ी रोड इलाके की है। अपराधियों ने बुधवार को दो युवकों के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। एक मृतक कुछ दिन पहले ही मर्डर केस में जेल से छूटकर आया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने गाभतल में रोड जाम कर दिया। 24 घंटे के भीतर पटना में यह दूसरी बड़ी वारदात है।

जानकारी के मुताबिक दानापुर शहर के खगड़ी रोड पर गुलडाक स्थान मंदिर के पास अपराधियों ने बुधवार को दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गाभतल अखाड़ा रोड निवासी संतोष प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार उर्फ 86 और पप्पू साहू का पुत्र अंकित उर्फ एक्वा के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार सरकार ने तेज की रफ्तार...डिप्टी CM को मिले नए सचिव, IAS अधिकारियों का तबादला, बड़े फेरबदल

अपराधियों ने दोनों को सिर में गोली मारी। रोहित उर्फ 86 कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। वह हत्या के मामले में जेल गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

जहां आज यानी बुधवार को अपराधियों ने दो युवकों की गोली मरकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गाभतल में रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। मृतक युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक गाभतल अखाड़ा रोड में रहने वाले वाले थे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Murder: मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में... तेजस्वी के सीधा टारगेट पर PM Modi... सुल्तानगंज के कार्यपालक अधिकारी की हत्या ...अब मंगलराज की श्रेणी में आता है?

 

 

रोहित कुमार कुछ दिनों पहले मर्डर के केस में जेल से छूटा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में भी पुलिस जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...