
दरभंगा के बिरौल, मधुबनी, समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में प्रशासनिक सेवा के 47 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कर्मचारी चयन आयोग ने प्रतिनियुक्त (Deputation of 47 officers of administrative service) किया है।
बिहार प्रशसानिक सेवा के 47 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसमें बिरौल के लिए मो.फैजान सरवर, दरभंगा के लिए आलोक राज, मधुबनी के लिए मुकेश कुमार, समस्तीपुर के महमूद आलम के नाम शामिल हैं।
इसके अलावे, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी,शेखपुरा, सहरसा,मधेपुरा, खगड़िया में प्रतिनियुक्त अधिकारियों के नाम शामिल हैं। साथ में उनका मोबाइल नंबर भी अंकित है।
बिहार कर्मचारी आयोग की तरफ से 23 और 24 दिसंबर को तृतीय स्नातक स्तर की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई है। इन सभी अधिकारियों को 21 से 24 दिसंबर तक कर्मचारी चयन आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया है। देखें पूरी लिस्ट









You must be logged in to post a comment.