spot_img

दरभंगा में नामचीन कंपनी और बेहतर सैलरी वाली मिलेगी नौकरी…. 23 दिसंबर को रामनगर ITI में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा ने कहा है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आईटीआई, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से कैरियर ट्री कंपनी (Career Tree) की ओर से 23 दिसंबर (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 03ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप लगेगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से 04 पदों के लिए 500 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर कंपनी की ओर से 200 पदों पर NEEM Trainee पद के लिए 12,850/- रूपये के साथ-साथ 15,000 रूपए प्रत्येक छह माह पर कैंटीन में छात्रवृत्ति, यातायात, चिकित्सा, बीमा दिया जाएगा।

- Advertisement -

इसमें 02 वर्ष का आईटीआई एवं कम से कम 50 प्रतिशत् अंक से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश झा ने संभाला कार्यभार, कहा – 'विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी'

 

उन्होंने बताया कि टाटा मोटर कम्पनी द्वारा चयनित महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों को सानंद, गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनी टिमकेन (Timken) की ओर से 100 पदों पर DAT पद के लिए 15,500 रूपये के साथ-साथ 03 माह के लिए आवास, कैंटीन, यातायात, चिकित्सा, बीमा दिया जाएगा।

 

इसमें Mech/Auto/Tool & Dia में डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। 50 पदों पर GAT के लिए 17,000 रूपये के साथ-साथ 03 माह के लिए आवास, कैंटीन, यातायात, चिकित्सा, बीमा दिया जाएगा, जिसमें BE/B.Tech (Mech/Auto/Prod) में उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा उक्त दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित है तथा टिमकेन (Timken) द्वारा दोनों पदों के चयनित सिर्फ पुरूष अभ्यर्थियों को चेन्नई में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं तीसरी कंपी सुजुकी मोटर की ओर से 150 पदों पर स्टूडेंट ट्रेनी (Student Trainee) पद के लिए 11,600/- रूपये के साथ-साथ कैंटीन, यातायात, चिकित्सा एवं बीमा दिया जाएगा। इसमें कम से कम 50 प्रतिशत् अंक से दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में ताबड़तोड़ वाहन जांच, 28 चालकों से वसूला 30 हजार जुर्माना; सड़कों पर मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि सुजुकी मोटर द्वारा चयनित सिर्फ पुरूष अभ्यर्थियों को मेहसाना, गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों को उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर खेत किनारे मिली राजमिस्त्री की लाश, पढ़िए ...हत्या, खुदकुशी या हादसा...मिर्जा रजी आलम बेग का घर नहीं लौटना?

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात…क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही सूबे की लचर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा...

Bihar Weather: अगले 5 दिन तक रहिए सावधान! आंधी-बारिश और वज्रपात का ALERT, जानें फसलों का हाल

Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और...

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...