spot_img

नए DGP के आदेश पर अमल तेज, पुलिस ने अपराधियों को किया दौड़ाना शुरू, हाई कोर्ट के पास से मुखिया मर्डर के मुख्य आरोपी को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अपराध पर लगाम की जमकर कवायद दिखने लगी है। नए डीजीपी DGP आरएस भट्टी एक दिन पहले पूरे बिहार के पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से टास्क देते हैं और अगले दिन से ही कवायद तेज होती दिख रही।

- Advertisement -

जहां पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश देते हैं कि वह अपराधियों को दौड़ाएं। इस मीटिंग के बाद पुलिस ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह सुबह पटना हाईकोर्ट के पास से एक मुखिया मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त को दौड़ाकर उठा लिया।

- Advertisement -

मामले में गिरफ्तार हत्या आरोपी की पहचान मो. सिकंदर पिता मो. जुल्फिकार के रूप में की गई है। उसके खिलाफ एक साल पहले जमुई के लछुआर थाना क्षेत्र में मुखिया प्रकाश महतो की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके  बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इसी दौरान जमुई पुलिस को इसकी सूचना मिली कि वह पटना में रह रहा है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आज सुबह उसे हाईकोर्ट के पास से धर दबोचा।

यह भी पढ़ें:  DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात...क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...