spot_img

‘‘देश को बिहार” बना देंगे….कह तो दिया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मगर अब मांगनी पड़ी माफी, कहा, अपमान का इरादा न था…

spot_img
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज झा पर की गई अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इनका वश चले तो ‘‘देश को बिहार” बना देंगे। झा ने गोयल की ‘‘अपमानजक” टिप्पणी के बारे में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बुधवार को एक पत्र भी लिखा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब दिया, ‘‘इनका वश चले तो देश को बिहार बना दें।

- Advertisement -

वहीं, गुरुवार को को उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मनोज झा ने यह मुद्दा उठाया और गोयल से माफी की मांग की। जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने भी गोयल की ओर से बिहार के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला उठाया। और, इसे बिहार का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने बिहार व राज्य की जनता का अपमान किया है।

- Advertisement -

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो वह अपना बयान तत्काल वापस लेते हैं। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही गोयल ने कहा कि उनका इरादा बिहार और वहां की जनता का अपमान करना कतई नहीं था।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बिहार या बिहार की जनता का अपमान करने का कतई इरादा नहीं था। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तत्काल अपना बयान वापस लेता हूं। यह किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं थी।” गोयल के बयान के बाद भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा।

इससे पहले, राजद, जद(यू) कांग्रेस, झाखंड मुक्ति मोर्चा, शिव सेना के बिहार के सांसदों ने गोयल की टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। जद(यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गोयल की टिप्पणी से बिहार की जनता आहत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘गोयल को अपने शब्द वापस लेने चाहिए और वह बिहार की जनता से माफी मांगे।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute