spot_img

दरभंगा पुलिस ने पकड़ी नई रफ्तार…अब अपराध की योजना भी बनाएंगें तो डंटे बरसेंगे…नई गाइडलाइन में विवि और लहेरियासराय Police के दिखने लगे तेवर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आप अपराध की कोई योजना बना रहें हैं तो सतर्क हो जाइये, वरना दरभंगा पुलिस के डंटे तो बरसेंगे ही, जेल जाने में भी देर नहीं लगेगी।

- Advertisement -

दरभंगा पुलिस चप्पे-चप्पे पर आपकी निगरानी में तैनात रहेगी। दरभंगा पुलिस ने जो रूप रेखा बनाई हैं ऐसा लग रहा हैं कि आर एस भट्ठी के डीजीपी बनने के बाद इनके तेवर बदल गये हैं।

- Advertisement -

खासकर, लहेरियासराय और विश्वविद्यालय थानाअध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव को लेकर सख्त कारवाई भी की हैं।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में कुल 111 बूथ हैं और सात भवन हैं। अतिसंवेदनशील बूथ 48 और संवेदनशीन 68 बूथ हैं। लाइसेसी 255 हथियार हैं।

- Advertisement -

इसमें 167 लोगों ने ही सत्यापन कराया हैं। जिन लोगों ने हथियार का सत्यापन नहीं कराया हैं। इसे लेकर थानाध्यक्ष गंभीर हैं। लहेरियासराय थानाअध्यक्ष कुमार कीर्ति ने धारा 107,116 एवं धारा तीन के तहत 14 प्रतिवेदन के तहत 643 व्यक्तियों पर कार्रवाई की हैं।

वहीं बांड 343लोंगों से भराया गया हैं ताकि कोई उपद्रव नहीं कर सके। यही नहीं थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति एवं विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्येक शांति समिति सदस्यों से दो दिनों के भीतर असामाजिक तत्वों की सूची उपलब्ध कराने को कहा हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल गुरुकुल क्लासेज ने दिखाई दिव्यांग सशक्तिकरण की नई राह ...बिहार पैरालंपिक अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार का भव्य सम्मान, गुरुकुल लाइब्रेरी में मिली नई दिशा

पुराने वार्ड पार्षदों से भी बदमाशों की सूची मांगी गई हैं। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कहा कि जेल से छूटे अपराधियों को उनके घरों में उनकी उपस्थिति देखी जाएगी ताकि घर से निकलकर कोई आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दे सके। प्रत्येक दिन रात्रि गश्ती में यह अभियान चलेगा। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। सादे लिबास में पुलिस की गश्ती होगी। कई महिला सिपाही को भी सादे लिबास में तैनात किया जा रहा हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज BCA Admission: AICTE मान्यता के बाद 60 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

पुलिस वैसे अपराधियों की तालाश में हैं जो विभिन्न मामलों में फरार चल रहें हैं। थानाध्यक्ष श्री कुमार थाना स्तर पर समीक्षा कर रहें हैं कि किन किन मामलों के आरोपी फरार चल रहें हैं उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायगी ।
वाहन चेकिग अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा हैं।

यही नहीं, दारू बेचने वालों के विरुद्ध भी लगातार अभियान जारी हैं और इस मामले में फरार चल रहें आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही हैं। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पूछने पर कहा कि सात जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गये हैं। इसमें पंडासराय पेट्रोल पंप, खाजासराय ,हजमा चौराहा के इर्द गिर्द चार जगहों समेत दारू भट्टी चौक ,जीएन गंज, एम एल एकेडमी एवं चट्टी चौक से डीडीसी कार्यालय तक चेक पोस्ट बनाए गये हैं जिसमें वाहनों की चेकिन्ग के अलावे संदिग्ध लोंगों से पूछताछ कर कारवाई करना सुनिश्चित हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में प्रधान शिक्षक नियुक्ति, 18 स्कूलों में अब भी प्रभारी भरोसे, बच्चों के भविष्य पर संकट!

इसी तरह विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों के कुल 14जगहों पर चेक पोस्ट लगाने की तैयारी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...