महिला ने कहा है- ‘जब उनके रूम में पहुंची तो उन्होंने डिनर पर चलने के लिए कहा। हम चिलिज नाम के रेस्त्रां में गए और वहीं से घटना शुरू हुई। वह बताने लगा कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में कितना नाखुश और डिप्रेस है।
नई दिल्ली, खबर युग। एयर इंडिया के कमांडर पर महिला पायलट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला पायलट ने शिकायत में कहा है उससे कमांडर ने पूछा आप पति से दूर कैसे रह पाती हैं क्या आप रोजाना शारीरिक संबंध नहीं बनाती तो क्या इसके लिए हस्तमैथुन करती हैं। यह घटना पांच मई की है। कमांडर के साथ महिला हैदराबाद के एक रेस्तरां में डिनर के लिए रात आठ बजे पहुंची थी जहां उनके प्रशिक्षक कमांडर ने उनके निजी जीवन के बारे में आपत्तिजनक सवाल पूछे।
इस संबंध में महिला ने शिकायत दायर की है जिसके बाद कमांडर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। महिला ने कहा, कमांडर ने उनसे शारीरिक संबंधों से जुड़े अनुचित सवाल पूछे। इधर, एयर इंडिया ने मामले में तत्काल उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। महिला ने कहा, ‘उन्होंने मुझे बताना शुरू किया कि वह अपने विवाहित जीवन से कितने नाखुश दुखी हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं अपने पति से दूर कैसे रहती हूं। क्या मुझे रोजाना शारीरिक संबंध बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने मुझसे पूछा, क्या मैं हस्तमैथुन करती हूं। बातचीत के दौरान असहज महिला ने बाद में कैब बुलाकर जब जाने लगी उस दौरान कमांडर ने फिर उसके साथ अभप्रद व्यवहार किया। बाद में महिला ने एयरलाइन प्रबंधन से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल जांच चल रही है। एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी एक महिला पायलट की ओर से एक कमांडर के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप की उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है। पायलट की ओर से दायर की गई शिकायत के मुताबिक, कथित घटना पांच मई को हैदराबाद में हुई जहां कमांडर उन्हें प्रशिक्षण दे रहा था।









You must be logged in to post a comment.