spot_img

रेलवे न्यूज : दरभंगा और मधुबनी के यात्री कृपया ध्यान दें….ट्रेनों के रूट बदल गए हैं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा और मधुबनी के यात्रियों के लिए रेलवे से बड़ी अपडेट आ रही है। इसके तहत दरभंगा और मधुबनी के यात्री कृपया ध्यान दें….ट्रेनों के रूट बदल गए हैं। दस जनवरी तक कई ट्रेनों का रूट बदल गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसकी वजह यह है कि मऊ-शाहगंज खंड के सठियांव-आजमगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के बीच इन दिनों दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इससे दरभंगा और जयनगर से चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ी संक्या न.19166 ट्रेन 31 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते, दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल गाड़ी संख्या न. 09466  ट्रेन दो व नौ जनवरी को फेफना-मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी की हत्यारिन बहू... खटक रही थी सास, उतारा धारदार हथियार से मौत के घाट, कलुआही में निर्मम हत्या, Big Murder

जानकारी के अनुसार, सात जनवरी मऊ-शाहगंज खंड के सठियांव-आजमगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के बीच  प्री-नान इंटरलॉक और 08 से 10 जनवरी, 2023 तक नान-इंटरलॉक कार्य होगा। इसके चलते दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कई अन्य गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेट एवं नियंत्रण किया जाएगा।

इसी तरह अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14650 जो अमृतसर से दो और चार और 07 जनवरी को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस  परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, जयनगर-अमृतसर स्पेशल गाड़ी संख्या न.04651 ट्रेन 08 जनवरी को निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ- शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...