spot_img

बिहार में आ रहा एक और पुलिस बल…बनेगा अवैध बालू माफिया का काल, खनन पर कंट्रोल करेगा समर्पित पुलिस बल, हथियारों से रहेगा लैस

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अवैध रेत खनन और खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिए अब अपनी पुलिस होगी। ऐसी पुलिस जो हथियारों से लैस होगी। इसके लिए समर्पित पुलिस बल का जल्द ही गठन किया जाएगा। यह पुलिस बल में शामिल जवान पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिलों में रेत माफिया की हिंसक हमलों की घटनाओं का मुंह तोड़ जवाब (Now dedicated police force will be formed) देंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार के खान एवं भूगर्भ विभाग ने राज्य में अवैध रेत खनन और खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिए समर्पित पुलिस बल का गठन किया जाएगा। इसमें सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल खनन पुलिस का हिस्सा होंगे। यह पुलिस टीम हथियारों से लैस होंगी।

- Advertisement -

वरिष्ठ अधिकारी ‘खनन पुलिस’ टीम का नेतृत्व करेंगे। ये टीम हथियारों से लैस होंगी। पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिलों में रेत माफिया की ओर से हिंसक हमलों की घटनाओं को देखते हुए जिसमें पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी भी घायल हुए थे, के बाद अहम फैसला किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: लू का रेड अलर्ट, 20 जिलों में पारा 40 पार, जानिए कब मिलेगी राहत?

खान एवं भूगर्भ विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सह खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया, राज्य में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए हमने अपना पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया है। हम तौर-तरीकों और अन्य पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही अंतिम मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकारी को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजेंगे।

अधिकारी ने कहा कि इस कदम के पीछे एक अन्य कारण यह है कि विभाग को अवैध खनन की जांच के लिए अभियान चलाने को लेकर राज्य पुलिस से पर्याप्त कर्मी नहीं मिलते हैं, क्योंकि वे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग के लिए स्वीकृत 315 होमगार्ड की संख्या के मुकाबले वर्तमान में केवल 190 गार्ड और 269 स्वीकृत पद के मुकाबले 138 विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) कर्मियों को प्रदान किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कुछ जिलों में, विभाग के अपने निरीक्षक होते हैं, जिन्हें जिलाधिकारी के अधीन रखा जाता है।बिहार में आ रहा एक और पुलिस बल...बनेगा अवैध बालू माफिया का काल, खनन पर कंट्रोल करेगा समर्पित पुलिस बल, हथियारों से रहेगा लैस

अधिकारियों ने कहा कि बिहार के रोहतास, भोजपुर और औरंगाबाद जिलों और झारखंड के गढ़वा और पलामू जिलों में सोन नदी के बालू घाट गुणवत्ता वाली रेत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान अवैध व्यापार को नियंत्रित करने के लिए माफिया गैंगवार में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad Accident: शादी वाले घर में दो युवकों की मौत, पढ़िए कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Jehanabad Accident: जहानाबाद में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसने शादी वाले...

Madhubani Big Breaking बेनीपट्टी में रिश्वतखोर… 10 हजार घूस लेते अंचल लिपिक और बिचौलिया को निगरानी ने दबोचा

रिश्वत गिरफ्तारी: बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। ताजा...

Araria News: अररिया मर्डर का खौफनाक सच…दौलत का दानव बना जीजा, साले की गला रेतकर की हत्या, कुछ ही घंटों में हुआ खुलासा

अररिया मर्डर केस: बिहार के अररिया में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है,...