spot_img

सिस्टम के अंदर सड़ांध… BSSC अभ्यर्थियों की फूटी किस्मत पर चटकीं लाठी…डाकबंगला चौराहा पर सरेआम छात्रों पर लाठीचार्ज

spot_img
- Advertisement -

सिस्टम के अंदर सडांध इतनी है कि बीपीएससी (BSSC) पेपर लीक मामले को लेकर पटना में अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला। छात्रों ने सभी पालियों की परीक्षा को रद करने की मांग की। अभ्यर्थियों का जत्था जैसे ही डाकबंगला चौराहा के पास पहुंचा पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बुधवार को प्रदर्शन के लिए पूरे बिहार से पटना आए प्रदर्शनकारियों पर राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारी फजीहत के बाद आयोग ने पहली पाली की परीक्षा रद कर दी, लेकिन परीक्षा के दौरान दिखी लापरवाही और बाकी पेपर आउट होने की अपुष्ट खबरों  पर अभ्यर्थी तीनों पाली की परीक्षा रद कराने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

BSSC की पहली पाली के पेपर आउट के बाद आयोग ने पहली पाली की परीक्षा रद कर दी। 45 दिनों के भीतर फिर से पेपर करवाने की घोषणा भी कर दी, लेकिन पहली पाली तो छोड़िए दूसरी पाली का भी OMR शीट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने का अभ्यर्थियों ने दावा कर दिया।

अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सुबह 11.15 बजे का शुरू हुआ। पटना कॉलेज गेट से डाकबंगला चौराहा तक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च निकालना था। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया।

पुलिस ने लाठियां मार-मार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ा। छात्रों को आगे बढ़ने से पुलिस ने मना किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान पटना के डाकबंगला चौराहे के आस-पास की सड़कें रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई हैं। अभ्यर्थी BSSC की सभी पालियों की परीक्षा रद करने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत: न्याय अब आपके द्वार! बेनीपुर में आगामी 9 मई को एक...

Bhagalpur News: भागलपुर से मोदी सरकार को ललकारा, महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछे सवाल… तीन साल पहले कहां थे?

महिला आरक्षण बिल: भागलपुर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।...

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...