spot_img

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai की सुरक्षा @ Z कैटेगरी…

spot_img
- Advertisement -

अब देश के किसी भी राज्य में नित्यानंद राय को सीआरपीएफ की मजबूत सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह फैसला केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए तय किया गया है। इसके तहत उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

- Advertisement -

हाल में ही आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में नित्यानंद राय सहित कुछ बड़े नेताओं की जान को एक आतंकी संगठन से खतरा बताया था। इसी के बाद नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Corruption: किशनगंज के इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

जानकारी के अनुसार, नित्यानंद राय को इससे पहले सिर्फ पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान ही जेड केटगरी की सुरक्षा दी जाती थी, लेकिन अब यह सुरक्षा सभी राज्यों में दी जाएगी। सीआरपीएफ की जेड कैटेगरी सुरक्षा में सीआरपीएफ के करीब 33 कमांडो तैनात रहते हैं। अब नित्यानंद राय जिस प्रदेश में जाएंगे उनसे साथ कमांडो हर वक्त रहेंगे।

 

इससे पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को सिर्फ इस राज्य में सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा मिली हुई थी। राय को बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा के पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जिस दौरान उन्हें सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...

Bihar IAS Transfer: बिहार ब्यूरोक्रेसी में भूचाल! नीतीश के करीबी IAS-IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, बदलेंगे समीकरण?

बिहार ब्यूरोक्रेसी: बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच अब प्रशासनिक गलियारों में...

Bihar Police Corruption: किशनगंज के इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Bihar Police Corruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज हो गई...