spot_img

इश्क वाला मर्डर…प्रेमिका को Happy New Year नहीं बोला तो चाकुओं से कटवा डाला…अजब प्रेम की कत्ल वाली कहानी…

spot_img
- Advertisement -

छपरा से एक बड़ी खबर है जहां इश्क वाला मर्डर सामने आया है। प्रेमी युवक की गलती इतनी भर थी कि उसने नए साल पर अपनी  प्रेमिका को फोन नहीं किया। इसका बदला यूं निकला कि युवक मांझी थाना क्षेत्र के कला गुर्दा गांव के वीरेंद्र महतो के पुत्र पचीस वर्षीय राहुल कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राहुल का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस प्रेमिका को राहुल ने नए साल पर विश नहीं किया। इसका इंतकाम यूं निकला कि राहुल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, नए साल के मौके पर राहुल जब अपने परिजनों के साथ पार्टी की तैयारी कर रहा था उसी दौरान वह प्रेमिका वहां पहुंची और उसे यह कहकर जान से मारने की धमकी दी कि उसने नए साल पर उसे विश क्यों नहीं किया। मगर, राहुल के लाख समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और वहां से नाराज होकर चली गई।

- Advertisement -

इस बीच बीती रात राहुल को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए और फिर उसकी घर के करीब ही एक खेत से लाश मिली। हत्या का आरोप प्रेमिका के भाई पर लगा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के घर वाले फरार हैं। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...

Bihar IAS Transfer: बिहार ब्यूरोक्रेसी में भूचाल! नीतीश के करीबी IAS-IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, बदलेंगे समीकरण?

बिहार ब्यूरोक्रेसी: बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच अब प्रशासनिक गलियारों में...

Bihar Police Corruption: किशनगंज के इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Bihar Police Corruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज हो गई...