spot_img

शराब के अड्डे पर रेड करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से महिलाओं और माफिया के गुर्गों का हमला, वाहन भी फोड़े…ASI समेत 6 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से शराब माफिया के गुर्गों जिसमें धंधेबाजों और महिलाओं की टीम शामिल थी ने समूह बनाकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया ने हमला कर दिया है। इसमें एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

इसके बाद एएसआई विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गांव भेजा गया था। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक धर दबोचा। इस बीच आरोपित को गाड़ी पर बैठाने के दौरान कथित धंधेबाजों और महिलाओं ने समूह बनाकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एएसआई बिपिन कुमार सिंह सहित छह जवान अनिल कुमार, ललन सिंह, रविन्द्र सिंह, नीरज कुमार, अशोक कुमार लोग जख्मी हो गए। इस दौरान पकड़ा गया आरोपित फरार हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोधा टोला गांव में अवैध शराब के अड्डे पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

- Advertisement -

इसके बाद घायलों का इलाज जगदीशपुर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर काफी देर रात तक इलाके में अफरातफरी मची रही। पुलिस टीम को यह सूचना मिली थी कि जगदीशपुर के धनगाई के बोधा टोला गांव में एक घर के अंदर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री का कार्य हो रहा है। पुलिस पूरे गांव पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

Pirpainti Crime: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, ‘पीएम सूर्य घर’ से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप,...

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल से आजादी और पर्यावरण को नया जीवन, इन...

Bihar News: बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष पर केएस द्विवेदी को मिला कार्यकाल विस्तार, अब इस उम्र तक संभालेंगे पद

बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बिहार...