spot_img

दरभंगा में निकाय चुनाव के बाद का खुन्नस…घेरकर पहले आवाज लगाई यही व्यक्ति है, जिसने मुझे वोट नहीं दिया…और फिर जमकर पीटा…महिला को किया अर्धनग्न…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर निगम चुनाव परिणाम के कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन, तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूक-रूक कर हो रही झड़प और हंगामे के कारण माहौल भी तनावपूर्ण होता जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वार्ड 29 में चुनावी रंजिश दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा मामला मंगलवार का है, नमाज पढ़ने जा रहे अब्दुल कुद्दुस के घर के निकट पांच की संख्या में बदमाशों ने मो. उमर फारूक को बुरी तरह मार-पीट कर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Girl Kidnapping का इलू - इलू पूर्व मुखिया पुत्र फंसे अपहरण में, मगर लड़की का घर जाने से इनकार... पढ़िए गुमराह, फोन पर बतियानी और खुद थाने में आना!

इस बीच हंगामा होने के कारण उसकी आवाज सुनकर मो. उमर की बहू नरगिस खातून उसे बचाने के लिए वहां पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इससे वह अर्धनग्न हो गई। और, उसी हालात में नरगिस खातून को भी बुरी तरह से मार पीट कर दिया। इससे नरगिस खातून गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, Darbhanga को भी मिला है कुछ खास, 40 पुलिस निरीक्षकों का विशेष शाखा में तबादला

 

इस संबंध में मो. उमर फारूक ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। मालूम हो कि मो. उमर फारूक ने आवेदन में पांच व्यक्तियों को नामजद किया है। इसमें अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खान, अब्दुल, मो. एजाज, मो. अफताब एवं मो. लड्डू का नाम दर्ज है।

मो. उमर फारूक ने आरोप लगाया है कि इन पांचों व्यक्तियों ने अब्दुल कुद्दुस के घर के पास घेर कर पहले आवाज लगाई कि यह वही व्यक्ति है, जिसने मुझे वोट नहीं दिया है और ना ही इनके परिवार के लोंगों ने भी मुझे वोट नहीं किया है। इसलिए सभी उक्त पांच व्यक्ति मो. उमर फारूक और उनकी बहू नरगिस खातून को मारने-पीटने लगे। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि आवदेन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अरबों का घाटा! सीनेट ने 2026-27 के संस्कृत विश्वविद्यालय बजट को दी मंजूरी

संस्कृत विश्वविद्यालय बजट: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी-भरकम...

Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या...

संस्कृत शिक्षा: क्या आपको लगता है कि संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ या कर्मकांड तक सीमित...

Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब ‘चंगा सी’, लेकिन हकीकत में… न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब…अब लेते रहिए...

Darbhanga school irregularities: दरभंगा के बेनीपुर स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल...

Bihar Politics: Delhi से आए CM सम्राट और सीधे नीतीश से मुलाकात, बढ़ाई सियासी हलचल, जानें Inside Story

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आजकल गरमाहट कुछ ज्यादा ही है! नई सरकार...