spot_img

समस्तीपुर में आभूषण व्यापारी को घेरकर अपराधियों ने 15 लाख लूटे, फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है जहां आनंद ज्वेलर्स के मालिक के साथ अपराधियों ने धावा बोलते हुए दस लाख के जेवरात लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। वारदात उस वक्त हुआ जब आनंद ज्वेलर्स दुकान को बंद कर मालिक विजय भूषण प्रसाद अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी दौरान हरपुर ऐलोथ पोखर के पास तीन बाइक पर सवार घात लगाए छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। देखते ही कई राउंड फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जेवरात और कैश से भरी बैग लूटकर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुदौली चौक की है। पीड़ित व्यवसायी विजय भूषण प्रसाद का कहना है कि बुधवार की देर शाम रुदौली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक से कुछ ही दूरी पर तीन बाइक पर छह अपराधी आए और उन्हें रोक लिया। रोककर उनसे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद अपराधी उनसे आभूषण से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: सम्राट चौधरी के CM बनते ही तेज हुआ Bihar में Bulldozer Action, छपरा-मुंगेर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़िए डर, सड़क, फुटपाथ और सरकारी जमीन!

आभूषण व्यवसायी विजय भूषण प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि बैग में दस से पंद्रह लाख के आभूषण और दस हजार कैश थे। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। लूट की इस वारदात से सर्राफा व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अरबों का घाटा! सीनेट ने 2026-27 के संस्कृत विश्वविद्यालय बजट को दी मंजूरी

संस्कृत विश्वविद्यालय बजट: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी-भरकम...

Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या...

संस्कृत शिक्षा: क्या आपको लगता है कि संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ या कर्मकांड तक सीमित...

Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब ‘चंगा सी’, लेकिन हकीकत में… न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब…अब लेते रहिए...

Darbhanga school irregularities: दरभंगा के बेनीपुर स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल...

Bihar Politics: Delhi से आए CM सम्राट और सीधे नीतीश से मुलाकात, बढ़ाई सियासी हलचल, जानें Inside Story

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आजकल गरमाहट कुछ ज्यादा ही है! नई सरकार...